CSL Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा वर्कमैन केटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Cochin Shipyard Limited Recruitment 2026 के तहत आवेदकों का चयन 132 पदों पर किया जायेगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 12/01/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।
CSL Recruitment 2026 Details
| पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
|---|---|---|---|
| सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) | 20 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा (न्यूनतम 60%) | शिप ड्राफ्ट्समैन / ड्राफ्ट्समैन के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव |
| सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल) | 7 | इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | न्यूनतम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव |
| सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 1 | इलेक्ट्रॉनिक्स / E&C / E&I में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | न्यूनतम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव |
| सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) | 2 | इंस्ट्रूमेंटेशन / E&I में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | न्यूनतम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) | 36 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | इंस्टॉलेशन व कमिशनिंग से संबंधित 4 वर्ष का अनुभव |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) | 11 | इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | इलेक्ट्रिकल सिस्टम में 4 वर्ष का अनुभव |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 3 | इलेक्ट्रॉनिक्स / E&C / E&I में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में 4 वर्ष का अनुभव |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) | 1 | सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | सिविल/निर्माण कार्य में 4 वर्ष का अनुभव |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (इंस्ट्रूमेंटेशन) | 2 | इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य में 4 वर्ष का अनुभव |
| लैबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल) | 4 | मैकेनिकल / मेटलर्जिकल में 3 वर्ष का डिप्लोमा (60%) | टेस्टिंग लैब / QC में 4 वर्ष का अनुभव |
| लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल) | 2 | केमिस्ट्री में B.Sc (60%) | मेटल/वॉटर/ऑयल टेस्टिंग लैब में 4 वर्ष का अनुभव |
| स्टोरकीपर | 9 | ग्रेजुएट + PG डिप्लोमा (मैटीरियल मैनेजमेंट) या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा | स्टोरकीपिंग में 4 वर्ष का अनुभव |
| असिस्टेंट | 34 | किसी भी विषय में स्नातक (Fine Arts छोड़कर) – 60% | ऑफिस कार्य/डेटा एंट्री/ERP में 4 वर्ष का अनुभव |
| कुल पद | 132 | – | – |
CSL Bharti 2026 Age Limit
| अधिकतम आयुसीमा | 35 वर्ष |
| आयुसीमा की गणना | 12/01/2026 |
| अधिकतम आयुसीमा में छूट | आरक्षित वर्ग को |
CSL Recruitment 2026 Application Fees
| जनरल/ ओबीसी/ EWS वर्ग के लिए | 700/- रूपये |
| SC/ ST वर्ग के लिए | निशुल्क |
| दिव्यांग वर्ग के लिए | निशुल्क |
CSL Vacancy 2026 Important Dates
| नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 24/12/2025 |
| आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 26/12/2025 |
| आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 12/01/2026 |
CSL Bharti 2026 Selection Process
CSL Workmen Recruitment 2026 में आवेदकों का चयन ऑब्जेक्टिव परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और दस्तावेज परिक्षण के माध्यम से होगा। सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (सभी ट्रेड) के पद के लिए ऑब्जेक्टिव परीक्षा और CAD आधारित प्रैक्टिकल टेस्ट के माध्यम से आवेदक का चयन किया जायेगा।
How to apply for CSL Recruitment 2026?
- सबसे पहले आपको CSL की ऑफिसियल वेबसाइट https://cochinshipyard.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Career लिंक पर क्लिक करे।
- अब Current Openings सेक्शन में Apply Online लिंक पर क्लिक करे या इसी पोस्ट में निचे दी गई CSL Recruitment 2026 Important Links सेक्शन में अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे। ।
- अब जो पेज ओपन होगा उस पर सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर सबमिट करे।
- अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे, इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक सबमिट हो जायेगा।
Cochin Shipyard Bharti 2026 Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Download Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
लेटेस्ट पोस्ट: AIIMS Bhopal Staff Nurse Recruitment 2026
