ESIC Recruitment 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन 243 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से ESIC Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती 2025 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में दी गई है।
ESIC Recruitment 2025 Details in Hindi
विशेषज्ञताएँ (Specialities) | पद संख्या |
---|---|
एनाटॉमी (Anatomy) | 20 |
एनेस्थिसियोलॉजी (Anesthesiology) | 17 |
बायोकैमिस्ट्री (Biochemistry) | 9 |
कम्युनिटी मेडिसिन (Community Medicine) | 42 |
डेंटिस्ट्री (Dentistry) | 10 |
डर्माटोलॉजी (Dermatology) | 9 |
फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (FMT) | 10 |
जनरल मेडिसिन (General Medicine) | 12 |
जनरल सर्जरी (General Surgery) | 13 |
माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) | 7 |
ओबीजीवाई (OBGY) | 4 |
नेत्र विज्ञान (Ophthalmology) | 8 |
आर्थोपेडिक्स (Orthopaedics) | 9 |
ईएनटी (ENT) | 9 |
पीडियाट्रिक्स (Paediatrics) | 6 |
पैथोलॉजी (Pathology) | 8 |
फार्माकोलॉजी (Pharmacology) | 12 |
फिजियोलॉजी (Physiology) | 12 |
साइकियाट्री (Psychiatry) | 9 |
रेडियोलॉजी (Radiology) | 7 |
सांख्यिकी विशेषज्ञ (Statistician) | 10 |
कुल पद | 243 |
सैलरी
इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 67700 से 208700 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
ब्रॉड स्पेशलिटी के लिए एम.डी./एम.एस. या डी.एन.बी. (समान) तथा संबंधित विषय में 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव आवश्यक है; डेंटिस्ट्री के लिए एम.डी.एस. या समकक्ष डिग्री एवं 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव जरूरी है; वहीं नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एनाटॉमी, फिजियोलॉजी या बायोकैमिस्ट्री में मास्टर डिग्री व पीएच.डी. के साथ संबंधित विषय में 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
आयुसीमा
पद का नाम | अधिकतम आयुसीमा |
---|---|
असिस्टेंट प्रोफेसर | 40 वर्ष |
- आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
आवेदन फीस
आवेदकों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट ESI FUND ACCOUNT NO 2 के नाम जमा करना होगा। जनरल और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 500 रूपये फीस का भुगतान करना होगा वही SC/ST/ महिला और दिव्यांग आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
ESIC Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की प्रारंभिक तिथि | 30 जुलाई 2025 |
आवेदन फॉर्म विभाग को प्राप्त होने की अंतिम तिथि | 19 सितम्बर 2025 |
How to apply for ESIC Recruitment 2025?
- सबसे पहले आपको ESIC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment टेब पर क्लिक करे।
- अब जो पेज ओपन होगा उस पर इस भर्ती से जुड़ा ऑफिसियल नोटिफिकेशन दिया गया है, जिसकी लिंक इसी पोस्ट में निचे भी दी गई है।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करे।
- अब नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर साथ में अपने दस्तावेज के साथ निचे दिए गए पते पर उपस्थित होना है।
- इंटरव्यू का स्थान: The Regional Director, ESI Corporation, Panchdeep Bhawan, Sector-16, (Near Laxmi Narayan Mandir), Faridabad-121002, Haryana
महत्वपूर्ण लिंक
Download Application Form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |