IIM Indore Vacancy 2026: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (IIM Indore) के तत्वावधान में संचालित ‘IIM इंदौर इनक्यूबेशन फाउंडेशन’ (Section 8 Company) द्वारा संविदा आधार पर मैनेजर (Manager)/असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है । यह संस्थान स्टार्टअप्स और नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने का कार्य करता है। योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
IIM Indore Vacancy 2026 Details
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद | मासिक वेतन (Salary) |
| मैनेजर (Manager)/ असिस्टेंट मैनेजर (Asst. Manager) | 01 | ₹ 75,000/- से ₹ 1,00,000/- |
IIM Indore Recruitment 2026 Eligibility Criteria
मान्यता प्राप्त संस्थान से M.Tech / MBA / PGDM (Finance/ Marketing/ Technology/ Entrepreneurship में) के साथ 3 से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। स्टार्टअप इकोसिस्टम, इनक्यूबेटर सपोर्ट, या टेक्नोलॉजी कमर्शियलाइजेशन में अनुभव। प्रतिष्ठित इनक्यूबेटर/एक्सेलरेटर में कार्य करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
IIM Indore Incubation Foundation 2026 Age Limit
| अधिकतम आयु | 45 वर्ष से कम |
| आयुसीमा की गणना | 16/04/2026 के आधार पर |
| आयु में छूट | सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट देय होगी। |
IIM Indore Vacancy 2026 Important Dates
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 05/04/2026 |
| आवेदन भेजने की अंतिम तिथि | 16/04/2026 |
| चयन प्रक्रिया / इंटरव्यू | केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा |
IIM Indore Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में आवेदकों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
How to Apply for IIM Indore Vacancy 2026?
- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV और भरा हुआ आवेदन फॉर्म ईमेल के माध्यम से भेजें।
- सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र (कक्षा 10वीं से) एक ही PDF में Annexure-1 के रूप में भेजें।
- सभी अनुभव प्रमाणपत्र एक ही PDF में Annexure-2 के रूप में भेजें।
- श्रेणी/PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) एक ही PDF में Annexure-3 के रूप में भेजें।
- आवेदन भेजने का ईमेल पता: incubationfoundation@iimidr.ac.in
- ईमेल का विषय लिखें: “Application For The Post of Manager/Assistant Manager”
IIM Indore Recruitment 2026 Important Links
| Download Application Form | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
लेटेस्ट पोस्ट: MP Board Result 2026
