MP Govt College Seoni Vacancy 2026: सिवनी जिले के स्कूल शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में कार्यरत इच्छुक शिक्षकों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), केवलारी, जिला सिवनी में शैक्षणिक व्यवस्था के अंतर्गत अध्यापन कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, आवेदक शिक्षक का सिवनी जिले की किसी शासकीय विद्यालय में कार्यरत होना अनिवार्य है। यह व्यवस्था कलेक्टर के आदेशानुसार आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
चयनित शिक्षकों की वेतन व्यवस्था पूर्ववत रहेगी तथा उनकी प्रतिमाह उपस्थिति का विवरण उनकी मूल पदस्थापना संस्था को प्रेषित किया जाएगा। इच्छुक शिक्षक शैक्षणिक व्यवस्था के अंतर्गत पदपूर्ति हेतु अपना आवेदन दिनांक 05 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में सायं 05:00 बजे तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), केवलारी में जमा कर सकते हैं।
योग्यता
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। साथ ही बी.एड./एम.एड. व्यावसायिक योग्यता अनिवार्य होगी। पदपूर्ति प्रक्रिया में एम.एड. योग्यता धारकों को विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।
MP Govt College Seoni Vacancy 2026 Overview
| संस्था का नाम | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), केवलारी |
| जिला | सिवनी (मध्य प्रदेश) |
| विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग / अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग |
| कार्य का प्रकार | शैक्षणिक व्यवस्था के अंतर्गत अध्यापन कार्य |
| पात्रता | सिवनी जिले के किसी शासकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक |
| व्यवस्था की अवधि | कलेक्टर के आदेशानुसार आगामी आदेश तक |
| वेतन व्यवस्था | पूर्ववत (मूल पदस्थापना अनुसार) |
| उपस्थिति विवरण | प्रतिमाह मूल पदस्थापना संस्था को भेजा जाएगा |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर |
| व्यावसायिक योग्यता | बी.एड. / एम.एड. (अनिवार्य) |
| वरीयता | एम.एड. योग्यता धारकों को प्राथमिकता |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 जनवरी 2026 |
| आवेदन जमा करने का समय | सायं 05:00 बजे तक |
| आवेदन स्थान | कार्यालय, डायट केवलारी |
Important Links
लेटेस्ट पोस्ट: NALCO Recruitment 2026
