MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 07 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 1: मध्य प्रदेश में जून से सितंबर के बीच कम मेले क्यों आयोजित किए जाते हैं?
उत्तर: इस समय बरसात का मौसम होता है और किसान सबसे अधिक व्यस्त रहते हैं, इसलिए मेले कम आयोजित किए जाते हैं।
प्रश्न 2: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक और सबसे कम मेले कहां लगते हैं?
उत्तर: सबसे अधिक मेले उज्जैन में और सबसे कम मेले नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में लगते हैं।
प्रश्न 3: एशियाई खेल 2023 में भारत की टीम में कुल कितने सदस्य थे?
उत्तर: 655 सदस्य।
प्रश्न 4: एशियाई खेल 2023 के मेजबान शहर का नाम क्या है?
उत्तर: हांगझाउ, चीन।
प्रश्न 5: भारत ने एशियाई खेल 2023 में कुल कितने पदक जीते?
उत्तर: 107 पदक (28 स्वर्ण, 38 रजत, 41 कांस्य)।
प्रश्न 6: विंध्य पठार भारत के किस क्षेत्र में आता है?
उत्तर: मध्य पश्चिम क्षेत्र में।
प्रश्न 7: ब्रिटिशों ने मराठाओं को हराने के बाद क्या किया?
उत्तर: मराठा क्षेत्रों को अपने अधीन कर लिया, मराठा शक्ति समाप्त की और पेशवा को बिठूर (कानपुर) में पेंशन पर भेज दिया।
प्रश्न 8: मध्य प्रदेश के नर्मदा के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर: निमाड़ी और मालवी।
प्रश्न 9: किसानों के लिए नकद सहायता वाली योजना कौन सी है?
उत्तर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
प्रश्न 10: पहली मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला अधिवेशन कब हुआ?
उत्तर: 17 दिसंबर 1956 से 17 जनवरी 1957 तक।
MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 11: तानसेन समारोह कहां मनाया जाता है?
उत्तर: ग्वालियर जिले के बेहट गांव में, तानसेन की कब्र के पास।
प्रश्न 12: तानसेन का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: रामतनु।
प्रश्न 13: चिल्का झील किस राज्य में है?
उत्तर: उड़ीसा (ओडिशा)।
प्रश्न 14: चिल्का झील किस प्रकार की झील है?
उत्तर: खारे पानी का लेगून।
प्रश्न 15: ऊर्जा का SI मात्रक क्या है?
उत्तर: जूल।
प्रश्न 16: निम्न में से कौन आद्रभूमि (Wetland) है?
उत्तर: भोज आद्रभूमि, सिरपुर झील, यशवंत सागर, तवा जलाशय।
प्रश्न 17: कौन सी पर्वतमाला उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करती है?
उत्तर: विंध्य पर्वतमाला।
प्रश्न 18: पहली औद्योगिक नीति कब प्रस्तुत की गई थी?
उत्तर: 1948 में।
प्रश्न 19: भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रंखला कौन सी है?
उत्तर: अरावली।
प्रश्न 20: कैलोरी किसकी इकाई है?
उत्तर: ऊर्जा की (SI मात्रक जूल है)।
प्रश्न 21: आवर्त सारणी से संबंधित प्रश्न: आवर्त और समूह किसे कहते हैं?
उत्तर: क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त और उर्ध्व स्तंभों को समूह कहते हैं।
प्रश्न 22: प्रिज़्म से संबंधित प्रश्न: प्रकाश प्रिज़्म से गुजरकर कैसे फैलता है?
उत्तर: प्रकाश अपवर्तन के कारण सात रंगों में विभाजित होता है।
प्रश्न 23: हार्मोन प्रश्न: मानव शरीर में हार्मोन किससे स्रावित होते हैं?
उत्तर: अंतःस्रावी ग्रंथियों से।
MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 24: महू का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर कब रखा गया?
उत्तर: जून 2003 में।
प्रश्न 25: खान (कान) नदी किसकी सहायक नदी है?
उत्तर: शिप्रा नदी की सहायक नदी।
प्रश्न 26: खान नदी कहां मिलती है?
उत्तर: उज्जैन के पास शिप्रा नदी में।
प्रश्न 27: शहडोल किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर: सोन नदी के किनारे।
प्रश्न 28: बाणसागर बांध किस नदी पर है?
उत्तर: सोन नदी पर।
प्रश्न 29: तेलंगाना की पहली महिला मुख्य सचिव कौन थीं?
उत्तर: ए शांति कुमारी (जनवरी 2023)।
प्रश्न 30: बुद्ध महोत्सव 2024 कहां आयोजित हुआ?
उत्तर:
– एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन: नई दिल्ली
– महाबोधि महोत्सव: सांची, मध्य प्रदेश
– कालचक्र महोत्सव: बोधगया, बिहार
- (इनमें से कोई एक आपके पेपर में था)
प्रश्न 31: महाराजा छत्रसाल किसके विरोधी थे?
उत्तर: मुगलों के विरोधी।
MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 32: राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित अनुच्छेद कौन सा है?
उत्तर: अनुच्छेद 352।
प्रश्न 33: राजभाषा का उल्लेख संविधान के किस भाग में है?
उत्तर: भाग 17 (अनुच्छेद 343 से 351)।
प्रश्न 34: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण किसने कराया था?
उत्तर: मराठा जनरल राणोजी शिंदे ने (1734)।
प्रश्न 35: राष्ट्रपति लोकसभा को किस अनुच्छेद के तहत भंग कर सकते हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 85।
प्रश्न 36: वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360) में राष्ट्रपति क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
– केंद्र व राज्य कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में कटौती
– राज्यों को वित्तीय निर्देश जारी करना
प्रश्न 37: इंदौर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कौन सा है?
उत्तर: लालबाग पैलेस (लालबाग महल)।
प्रश्न 38: अरब सागर, काला सागर, लाल सागर, प्रशांत सागर, मृत सागर में कौन अलग है?
उत्तर: मृत सागर (यह समुद्र नहीं बल्कि खारे पानी की झील है)।
प्रश्न 39: बरेदी नृत्य कहां, कब और किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर:
– कहां: बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश
– कब: दिवाली के दौरान
– कौन: अहीर समुदाय
प्रश्न 40: मानव शरीर में भोजन किस रूप में संग्रहित होता है?
उत्तर: ग्लाइकोजन और वसा के रूप में।
प्रश्न 41: पौधों में भोजन किस रूप में संग्रहित होता है?
उत्तर: स्टार्च के रूप में (जड़, तना और पत्तियां)।
प्रश्न 42: फ्लेमिंग का बायां हाथ नियम क्या बताता है?
उत्तर:
– तर्जनी: चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
– मध्यमा: विद्युत धारा की दिशा
– अंगूठा: बल की दिशा
प्रश्न 43: ताप्ती नदी की तरह पश्चिम की ओर बहने वाली नदी कौन सी है?
उत्तर: नर्मदा।
प्रश्न 44: इंद्रधनुष में सबसे अधिक विचलित रंग कौन सा होता है?
उत्तर: बैंगनी (Violet)।
प्रश्न 45: आकाश नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर: प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering) के कारण।
प्रश्न 46: नींबू का pH लगभग कितना होता है?
उत्तर: लगभग 2 (H+ की सांद्रता अधिक होती है)।
प्रश्न 47: सबसे कम घनत्व वाली धातु कौन सी है?
उत्तर: लिथियम।
प्रश्न 48: मेंडलीफ की आवर्त सारणी में किस तत्व को गलत स्थान पर रखा गया था?
उत्तर: कोबाल्ट और निकिल (इनकी स्थिति उलट थी)।
MP Police Constable Exam 06 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर
