MP Police Constable Exam 12 Nov 2025 All Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 12 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। MP Police constable question paper 2025 में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 12 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न – मध्य प्रदेश में पहली विधानसभा चुनाव कब हुए थे?
उत्तर – मध्य प्रदेश में पहली विधानसभा चुनाव 1952 में हुए थे।
प्रश्न – मध्य प्रदेश में कुल कितने कृषि जलवायु क्षेत्र हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश को 11 कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
प्रश्न – मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना कहां की गई थी?
उत्तर – मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना जबलपुर में की गई थी।
प्रश्न – मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर – इसे मूल रूप से 2 जनवरी 1936 को नागपुर उच्च न्यायालय के रूप में स्थापित किया गया था।
प्रश्न – भोपाल जंक्शन का स्टेशन कोड क्या है?
उत्तर – भोपाल जंक्शन का स्टेशन कोड BPL है।
प्रश्न – भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
उत्तर – भारत का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है।
प्रश्न – भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर – संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
प्रश्न – भारत का संविधान किसने बनाया था?
उत्तर – भारत का संविधान संविधान सभा ने बनाया था।
प्रश्न – सोन नदी की लंबाई कितनी है?
उत्तर – सोन नदी की लंबाई 784 किलोमीटर है।
प्रश्न – उज्जैन में पेंटिंग के लिए किस कपड़े का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – उज्जैन में पेंटिंग के लिए मुख्य रूप से सूती कपड़े और बाटिक प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न – भारत में केंद्र और राज्यों के मध्य करों का वितरण कौन करता है?
उत्तर – वित्त आयोग केंद्र और राज्यों के मध्य करों का वितरण करता है।
प्रश्न – झेलम नदी चीन से मिलती है या नहीं?
उत्तर – नहीं, झेलम नदी चीन से नहीं मिलती है। यह भारत और पाकिस्तान से होकर बहती है।
MP Police Constable Question Paper 2025
प्रश्न – राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते थे?
उत्तर – भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में 26 स्वर्ण पदक जीते थे।
प्रश्न – डॉ. बी. आर. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर – इस योजना के अंतर्गत तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ₹10,000 की राशि दी जाती है।
प्रश्न – लाल लिटमस को नीला कौन करता है?
उत्तर – क्षार (Base) लाल लिटमस को नीला कर देता है।
प्रश्न – घर में इस्तेमाल होने वाले अर्थिंग तार का रंग क्या होता है?
उत्तर – घर में इस्तेमाल होने वाला अर्थिंग तार सामान्यतः हरे रंग का होता है।
प्रश्न – स्पीकर में क्या बनता है?
उत्तर – स्पीकर में विद्युत संकेतों से ध्वनि उत्पन्न होती है।
प्रश्न – भारत में झेलम नदी का उद्गम कहां होता है?
उत्तर – झेलम नदी का उद्गम जम्मू-कश्मीर के बोजान झील से होता है।
प्रश्न – भारत में सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है?
उत्तर – भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना है।
प्रश्न – हीराकुंड बांध किस नदी पर बना है?
उत्तर – हीराकुंड बांध महानदी पर बना हुआ है।
प्रश्न – मध्य प्रदेश की ग्रासिम मिल कहां स्थित है?
उत्तर – ग्रासिम मिल मध्य प्रदेश के नागदा में स्थित है।
प्रश्न – झाबुआ की पहाड़ियां मध्य प्रदेश के किस कृषि जलवायु क्षेत्र में आती हैं?
उत्तर – झाबुआ की पहाड़ियां मध्य प्रदेश के 11 कृषि जलवायु क्षेत्रों में से एक हैं।
प्रश्न – मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले चुनाव की तिथि क्या थी?
उत्तर – मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले चुनाव 26 मार्च 1952 को हुए थे।
MP Police Constable Exam 12 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न – अवधी, बुंदेली, बघेली में से कौन सी भाषा मध्य प्रदेश में नहीं बोली जाती है?
उत्तर – अवधी भाषा मध्य प्रदेश में नहीं बोली जाती। यह उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बोली जाती है।
प्रश्न – तिगरा बांध कहां स्थित है?
उत्तर – तिगरा बांध मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है।
प्रश्न – मध्य प्रदेश में मुद्रा छपाई प्रेस कहां स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश में मुद्रा छपाई प्रेस देवास में स्थित है।
प्रश्न – कर्नाटक संगीत से संबंधित नृत्य कौन सा है?
उत्तर – कोचीपुड़ी नृत्य कर्नाटक संगीत से संबंधित है।
प्रश्न – विदिशा रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड क्या है?
उत्तर – विदिशा रेलवे स्टेशन का कोड BHS है।
प्रश्न – नर्मदापुरम (होशंगाबाद) का स्टेशन कोड क्या है?
उत्तर – नर्मदापुरम का स्टेशन कोड NDPM है।
प्रश्न – पुरंदर दास कौन थे?
उत्तर – पुरंदर दास कर्नाटक संगीत के संस्थापक और महान संगीतकार थे।
प्रश्न – कर्नाटक संगीत के पितामह किसे कहा जाता है?
उत्तर – कर्नाटक संगीत के पितामह पुरंदर दास को कहा जाता है।
MP Police Constable Question Paper 2025
प्रश्न – वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव कौन हैं?
उत्तर – वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन हैं।
प्रश्न – नदी परियोजनाओं में नर्मदा पर कौन-कौन सी प्रमुख परियोजनाएं हैं?
उत्तर – नर्मदा पर सरदार सरोवर बांध, इंदिरा सागर बांध, और तवा परियोजना प्रमुख हैं।
प्रश्न – सिंह जौहर बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस किस विषय से संबंधित है?
उत्तर – यह केस भारतीय दंड संहिता की धारा 377 की संवैधानिकता से संबंधित है।
प्रश्न – अर्थशास्त्र पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – अर्थशास्त्र पुस्तक के लेखक कौटिल्य (चाणक्य या विष्णुगुप्त) हैं।
प्रश्न – भारतीय शास्त्रीय संगीत की कितनी मुख्य शैलियां हैं?
उत्तर – भारतीय शास्त्रीय संगीत की दो मुख्य शैलियां हैं – हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत।
MP Police Constable Exam 12 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न – नाइजीरिया की मुद्रा कौन सी है?
उत्तर – नाइजीरिया की मुद्रा नाइजीरियाई नाइयरा है।
प्रश्न – सेब में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर – सेब में मैलिक अम्ल पाया जाता है।
प्रश्न – रक्त का पीएच मान कितना होता है?
उत्तर – रक्त का पीएच मान 7.4 होता है।
प्रश्न – ओजोन मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – ओजोन मापने के लिए डॉबसन स्पेक्ट्रोफोटोमीटर का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न – नवतेज सिंह जौहर केस में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय क्या था?
उत्तर – सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि वयस्कों के बीच सहमति से बने समलैंगिक संबंध अपराध नहीं हैं।
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार 2024 में भौतिकी का पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर – भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2024 जेफ्री हिंटन और जॉन जे. हॉफिल्ड को मिला।
प्रश्न – बाढ़ का पता लगाने के लिए किस उपग्रह का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – बाढ़ का पता लगाने के लिए सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) उपग्रह का उपयोग किया जाता है।
MP Police Constable Exam 11 Nov 2025 All Shift के प्रश्न-उत्तर
