मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। जबलपुर बिजली विभाग भर्ती के तहत आवेदको का चयन अपरेंटिस के 70 पदों पर किया जायेगा। MPEZ Jabalpur Vacancy 2025 के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आगे इस पोस्ट में इस भर्ती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में दी गई है।
MPEZ Jabalpur Bharti 2025 Details in Hindi
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए स्नातक एवं तकनीकी अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदकों का चयन 01 वर्ष के लिए प्रशिक्षु (Apprentice) के पदों पर किया जायेगा, जो कि कारपोरेट कार्यालय जबलपुर, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर/ सागर/ रीवा/ शहडोल तथा सभी वृत्त/ संभागो में होगा।
विषय | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | सामान्य | कुल |
---|---|---|---|---|---|
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 3 | 4 | 6 | 8 | 21 |
ग्रेजुएट सिविल इंजीनियरिंग | 1 | 1 | 1 | 2 | 5 |
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय | 2 | 2 | 3 | 3 | 10 |
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 3 | 3 | 5 | 6 | 17 |
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल इंजीनियरिंग | 1 | 1 | 1 | 2 | 5 |
ग्रेजुएट आईटी/ सी. एस. ई. | 2 | 2 | 3 | 5 | 12 |
कुल | 12 | 13 | 19 | 26 | 70 |
स्टाइपेंड
जबलपुर बिजली विभाग अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 8000 रूपये से 9000 रूपये के मध्य स्टाइपेंड दिया जायेगा।
शैक्षणिक योग्यता
MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए योग्य आवेदकों ने निचे टेबल में दिए गए विषयो में वर्ष 2021 से 2025 में परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विषय | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल | बीई/ बीटेक (इलेक्ट्रिकल) |
ग्रेजुएट सिविल | बीई/ बीटेक (सिविल) |
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय | बीकॉम |
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल | डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) |
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल | डिप्लोमा (सिविल) |
ग्रेजुएट आईटी/ सी. एस. ई. | बीई/ बीटेक (आईटी/ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) |
आयुसीमा
MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथि
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दसवीं की मार्कशीट
- बारहवीं की मार्कशीट
- डिग्री/ डिप्लोमा का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- NATS का एनरोलमेंट नंबर
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
Jabalpur Bijli Vibhag Vacancy Notification 2025 के तहत आवेदक का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
Process to apply for MPEZ Jabalpur Bharti 2025?
- सबसे पहले आपको NATS अप्रेंटिस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अब निचे टेबल में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते पर भेजना है।
- आवेदन फॉर्म भेजने का पता: कार्यालय SPB-2, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नयागांव, जबलपुर (म. प्र.)-482008