मध्य प्रदेश रीजनल साइंस सेंटर भोपाल द्वारा कार्यालय सहायक और तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। RSC Bhopal Recruitment 2025 के लिए 25 मई 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आगे विस्तार से शेयर की गई है।
RSC Bhopal Recruitment 2025 Details
मध्य प्रदेश रीजनल साइंस सेंटर भोपाल में कार्यालय सहायक और तकनीशियन ए के 04 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म विभाग के पते Regional Science Centre, Banganga Road, Shamla Hills, Bhopal – 462002 पर भेज सकते है। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 36220 रूपये सैलरी प्राप्त होगी।
पद का नाम | अनुसूचित जाति (SC) | सामान्य (UR) | कुल पद |
---|---|---|---|
तकनीशियन ‘ए’ (फिटर) | 1 | 1 | 2 |
तकनीशियन ‘ए’ (कारपेंटर) | 0 | 1 | 1 |
कार्यालय सहायक (ग्रेड-III) | 0 | 1 | 1 |
कुल | 1 | 3 | 4 |
Eudcational Qualification
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
तकनीशियन ‘ए’ | दसवीं के साथ सम्बंधित विषय से आईटीआई उत्तीर्ण और 01 वर्ष का अनुभव |
कार्यालय सहायक (ग्रेड-III) | 12th के साथ सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से प्रमाणित अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट (10500 KDPH) या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (9000 KDPH) की गति से 10 मिनट की टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण |
Age Limit
पद का नाम | अधिकतम आयुसीमा (25/05/2025 के अनुसार) |
---|---|
तकनीशियन ‘ए’ | 35 वर्ष |
कार्यालय सहायक (ग्रेड-III) | 25 वर्ष |
Application Fees
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 885/- आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ ST/Pwd/ Ex-Serviceman और महिला आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है। शुल्क का भुगतान UPI, NEFT या मांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है, जो “Nehru Science Centre, Mumbai” के पक्ष में देय होगा, बैंक अकाउंट की जानकारी निचे शेयर की गई है।
- बैंक: केनरा बैंक, वर्ली शाखा, मुंबई
- खाता संख्या: 0113101146601
- IFSC कोड: CNRB0000113
Important Dates
- आवेदन फॉर्म भेजने की प्रारंभिक तिथि: 02 मई 2025
- विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 25 मई 2025
Selection Process
इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
RSC Bhopal Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?
- सबसे पहले आपको RSC Bhopal की ऑफिसियल वेबसाइट https://rscbhopal.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है।
- नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी योग्यता चेक करने के पश्चात आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे।
- आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी पर हस्ताक्षर करके निचे दिए गए पते पर भेजें।
- आवेदन फॉर्म भेजने का पता: Regional Science Centre, Banganga Road, Shamla Hills, Bhopal – 462002
Important Links
Application Form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |