यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा Yantra India Limited Recruitment 2026 से संबंधित ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 3979 पदों पर किया जाएगा। दसवीं पास आवेदकों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए 01 फरवरी 2026 से आवेदन फॉर्म भरना प्रारंभ हो चुके हैं। इस भर्ती से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है ।
Yantra India Limited Recruitment 2026 Details in Hindi
यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती में आईटीआई के 2843 पदों पर और नॉन आईटीआई के 1136 पदों पर आवेदकों के लिए विभिन्न राज्यों में भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2026 है।
| राज्य | फैक्ट्री का नाम | कुल पद |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर | 195 |
| उत्तर प्रदेश | स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर | 130 |
| उत्तर प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपूर | 220 |
| उत्तर प्रदेश | ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री कानपुर | 96 |
| उत्तर प्रदेश | आयुध Equipment निर्माणी हजरतपुर | 8 |
| उत्तर प्रदेश | आयुध Equipment निर्माणी कानपुर | 40 |
| उत्तर प्रदेश | आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहाँपुर | 34 |
| बिहार | आर्डिनेंस फैक्ट्री नालंदा | 20 |
| चंडीगढ़ | आर्डिनेंस फैक्ट्री, चंडीगढ़ | 52 |
| मध्य प्रदेश | गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर | 221 |
| मध्य प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर | 48 |
| मध्य प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी | 67 |
| मध्य प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जबलपुर | 498 |
| मध्य प्रदेश | आर्डिनेंस फैक्ट्री, कटनी | 80 |
| उत्तराखंड | आर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून | 69 |
| उत्तराखंड | ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री देहरादून | 78 |
| महाराष्ट्र | हाई एक्सप्लोसिव फैक्ट्री किर्की, पुणे | 76 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री अम्बाझरी, नागपुर | 333 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री अंबरनाथ, ठाणे | 80 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा | 53 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री भुसावल | 91 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री चांदा, चंद्रपुर | 415 |
| महाराष्ट्र | आर्डिनेंस फैक्ट्री देहू रोड, पुणे | 109 |
| महाराष्ट्र | ऑर्डिनेंस फैक्ट्री वरंगाँव | 126 |
| महाराष्ट्र | गोला बारूद फैक्टरी खड़की, पुणे | 47 |
| ओडिशा | आर्डिनेंस फैक्ट्री बदमल, बोलांगीर | 83 |
| तमिलनाडु | आयुध वस्त्र निर्माणी, अवादी | 33 |
| तमिलनाडु | हाई एनर्जी प्रोजेक्टाइल फैक्ट्री, तिरुचिरापल्ली | 88 |
| तमिलनाडु | आर्डिनेंस फैक्ट्री, तिरुचिरापल्ली | 115 |
| पश्चिम बंगाल | गन और शेल फैक्ट्री, कोस्सीपोर | 148 |
| पश्चिम बंगाल | मेटल और स्टील फैक्ट्री इशापुर | 211 |
| पश्चिम बंगाल | RIFLE फैक्ट्री इशापुर | 65 |
| पश्चिम बंगाल | आर्डिनेंस फैक्ट्री डम डम, कोलकाता | 50 |
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| ट्रेड अपरेंटिस (नॉन आईटीआई) | 50% अंको के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण |
| ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई) | सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण |
Salary (सैलरी)
| पद का नाम | स्टाइपेंड |
|---|---|
| ट्रेड अपरेंटिस (नॉन आईटीआई) | 8200/- रूपये |
| ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई) | 9600/- रूपये |
Age Limit (आयुसीमा)
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 03 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
Application Fees (आवेदन फीस)
Yantra India Limited Recruitment 2026 के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 200 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। SC/ ST/ PH/ EXs और सभी वर्ग की महिला आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
इस भर्ती में आवेदक का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। नॉन आईटीआई और आईटीआई कैंडिडेट के लिए अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
यन्त्र इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक स्वीकार किये जायेंगे।
Yantra India Limited Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको यन्त्र इंडिया लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट https://recruit-gov.com/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन की लिंक दी गई है।
- नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन करके अपना रजिस्ट्रेशन करे।
- इसके पश्चात आप जिस राज्य के लिए आवेदन करना चाहते है साथ ही जिस पद के लिए योग्य है उस पद के लिए आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर सबमिट करे।
