MP Guest Teacher Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में नवीन आदेश जारी

मध्य प्रदेश गेस्ट फैकल्टी पोर्टल पर सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में नवीन आदेश जारी किया गया है। एमपी गेस्ट टीचर भर्ती प्रक्रिया के योग्य आवेदकों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा अतिथि शिक्षण आमंत्रण हेतु विद्यालयों में पूर्व तैयार पेनल के आवेदनों की जानकारी GFMS पोर्टल पर दर्ज करने के संबंध में नवीन आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा 12 जुलाई 2024 को आदेश क्रमांक 116 जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध में नवीन आदेश जारी

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए जो मेरिट लिस्ट तैयार की गई थी, उसकी जानकारी शाला प्रभारियों को GFMS पोर्टल पर दर्ज करना है। शाला प्रभारी एवं संकुल प्राचार्य लॉगिन द्वारा मेरिट सूची की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते है।

  1. जानकारी दर्ज करने के लिए शाला प्रभारी एवं संकुल प्राचार्य को आवेदक का यूजर नेम (मोबाइल नंबर) दर्ज करना है, मेरिट के क्रम में चयनित आवेदकों के सामने चयनित लिखना है और यदि आवेदक का चयन नहीं हुआ है तो उसके यूजर नेम के सामने कारण लिखना है।
  2. यदि यूजर नेम दर्ज करते समय Record not found का मैसेज शो होता है तो इसका मतलब है आवेदक ने अपना मोबाइल नंबर यानि यूजर नेम परिवर्तित करवा लिया है। अतः शाला प्रभारी/ संकुल प्राचार्य संबंधित आवेदक से अपना नया यूजर नेम लेकर जानकारी दर्ज करे।
  3. इस मेरिट लिस्ट की जानकारी को 13 जुलाई 2024 तक दर्ज करना होगा, पहले यह तिथि 08 जुलाई 2024 थी जिसे बढ़ा दिया गया है, इसके लिए पत्र क्रमांक 116 जारी किया गया है, जो कि निचे दिया गया है।

Important Links

Official OrderClick Here
Official WebsiteClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment