MP ITI New Registration 2024: मध्य प्रदेश आईटीआई में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

मध्य प्रदेश के शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रारम्भ हो चुके है। जो आवेदक अभी तक अपने रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएं, उनके लिए 11 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है। मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन के लिए नए रजिस्ट्रेशन के साथ ही जो आवेदक पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके है, वे अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में त्रुटि सुधार भी कर सकते है। योग्य आवेदक एमपीऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते है। MP ITI New Registration 2024 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP ITI New Registration 2024

एमपी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। अभी तक आईटीआई एडमिशन के 2 चरण पूर्ण हो चुके है। अब 24 जुलाई 2024 को आईटीआई कोर्स में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की लिस्ट जारी की जाएगी।

Important Dates

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने की तिथि: 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024
  • रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की तिथि: 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024
  • चॉइस फिलिंग तिथि: 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024
  • तृतीय मेरिट लिस्ट जारी करना: 24 जुलाई 2024
  • प्रथम चरण सूची में आवेदकों के प्रवेश की तिथि: 26 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक

Important Documents

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आठवीं या दसवीं की मार्कशीट (जिस आधार पर एडमिशन लेना चाहते है)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • समग्र आईडी (यदि लागु हो तो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)

MP ITI New Registration कैसे करे?

  • सबसे पहले आईटीआई कॉउंसलिंग एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in/ या कौशल विकास संचालनालय की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.dsd.mp.gov.in/ पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्टर करे का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जानकारी भरे और दस्तावेज अपलोड करके पेमेंट करे।
  • इस तरह आप अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Important Links

ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करे
समय सारणीयहाँ क्लिक करे
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करे
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment