MP PNST Online Form 2024: मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करे

MP PNST Online Form 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBSE) द्वारा MP PNST और GNMTST का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदकों को मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) 2024 के द्वारा प्रदेश के शासकीय, स्वशासी एवं निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थाओ में प्रवेश दिया जायेगा। आवेदक MPESB PNST & GNMTST 2024 के लिए MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html के माध्यम से आवेदन कर सकते है। MP PNST & GNMTST के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 जुलाई 2024 से भरे जा रहे है।

MPESB PNST & GNMTST Online Form 2024

MPESB द्वारा मध्य प्रदेश में संचालित शासकीय, स्वशासी, एवं निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थाओ के बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) एवं जीएनएम (03 वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। योग्य महिला आवेदक इस चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBSE) द्वारा परीक्षा का आयोजन 04 और 05 सितम्बर 2024 को किया जायेगा।

  • परीक्षा का नाम: मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) 2024

शैक्षणिक योग्यता

MPESB PNST & GNMTST के लिए महिला आवेदक भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक ने बारहवीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंको से परीक्षा पास की हो, आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट रहेगी।

आयुसीमा

MPESB PNST & GNMTST के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

Latest Post
SSC Hindi Translator Recruitment 2024
MP Nagar Palika Vacancy 2024
MPESB Group 3 Recruitment 2024

आवेदन फीस

MPESB PNST & GNMTST Online Form 2024 में जनरल केटेगरी के आवेदकों को 400 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ OBC/ PWD/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 200 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदकों को एमपी ऑनलाइन शुल्क 60 रूपये अलग से देय होगा।

चयन प्रक्रिया

महिला आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि: 31 जुलाई 2024
  • आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2024
  • आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की तिथि: 31 जुलाई 2024 से 19अगस्त 2024 तक
  • परीक्षा तिथि: 04 और 05 सितम्बर 2024

MPESB PNST & GNMTST Online Form 2024 कैसे भरे?

  • सबसे पहले आपको MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको MPESB PNST & GNMTST Online Form 2024 नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप MPESB PNST & GNMTST Online Form 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

MPESB PNST & GNMTST 2024 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment