MP GMC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश शासकीय मेडिकल कॉलेज में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम द्वारा नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म विभाग को अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2024 शाम 05 बजे तक भेज सकते है। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP GMC Recruitment 2024 Details in Hindi

डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में दिव्यांगजन आवेदकों के लिए 16 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदकों का चयन नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर किया जायेगा। निचे टेबल में शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई है।

पद का नामपद संख्याशैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर151 . बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2 . बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा होना चाहिए।
3 . नर्सिंग कौंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
टेक्नीशियन असिस्टेंट01बारहवीं के साथ सम्बंधित विषय में डिप्लोमा और म. प्र. सह चिकित्सीय परिषद का प्रमाण पत्र

सैलरी

पद का नामसैलरी
नर्सिंग ऑफिसर₹ 28700-91300/-
टेक्नीशियन असिस्टेंट₹ 19500-62000/-

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Latest Post
MP Nagar Palika Vacancy 2024
ITBP Latest Vacancy 2024
MPIDC Vacancy 2024

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

MP GMC Recruitment 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको GMC रतलाम की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.gmcratlam.org/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Vacancy सेक्शन में इस भर्ती की जानकारी दी गई है।
  • नोटिफिकेशन को पढ़कर निचे दी गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करे।
  • आवेदन फॉर्म को भरकर अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते पर भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी एंव अधिष्ठाता, डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, ग्राम बंजली, सैलाना रोड़, रतलाम, 457001

महत्वपूर्ण लिंक

Download Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment