RRB Railway Technician Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा हाल ही में तकनीशियन के 9144 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसे रेलवे बोर्ड द्वारा अब बढाकर 14298 कर दिया गया है। रेलवे द्वारा तकनीशियन के 5154 पदों को और बढ़ाया गया है। रेलवे द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी करके इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई है साथ ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लिंक भी फिर से ओपन की है। योग्य आवेदक 02 अक्टूबर 2024 से रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। RRB Railway Technician Recruitment 2024 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में शेयर की गई है।
RRB Railway Technician Recruitment 2024 Details in Hindi
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के 1092 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा, इसके अलावा तकनीशियन ग्रेड III के 8052 पदों पर और वर्कशॉप & PSu में 5154 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। RRB Railway Technician Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।
RRB Railway Technician Recruitment 2024 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए तथा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड III, वर्कशॉप & PSu के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.