ITBP Constable Driver Vacancy 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 545 पदों पर होगा चयन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा ITBP Constable Driver Vacancy 2024 के संबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत पुरुष आवेदकों का चयन कांस्टेबल (ड्राइवर) के 545 पदों पर किया जायेगा। ITBP Constable Driver Vacancy 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 अक्टूबर 2024 से स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, महत्वपूर्ण तिथि, और चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ITBP Constable Driver Vacancy 2024 Overview

विभाग का नामभारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
पद का नामकांस्टेबल (ड्राइवर)
कुल पद545
शैक्षणिक योग्यतादसवीं कक्षा उत्तीर्ण
सैलरी21700 से 69100 रूपये
आयुसीमा18 से 25 वर्ष
अंतिम तिथि06 नवंबर 2024
चयन प्रक्रियाफिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज परिक्षण, मेडिकल टेस्ट
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php

ITBP Constable Driver Vacancy 2024 Details

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में ग्रुप सी के तहत कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ही स्वीकार किये जायेंगे। ITBP Constable Driver Vacancy 2024 के अंतर्गत पुरुष आवेदकों के लिए 545 पदों पर भर्ती निकली है। केटेगरी अनुसार आईटीबीपी ड्राइवर कांस्टेबल के पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।

पद का नामUROBCEWSSCSTTotal
कांस्टेबल (ड्राइवर)209164557740545

Salary (सैलरी)

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 21700 से 69100 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 06 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Latest Post
IISER Bhopal Recruitment 2024
MP Collector Office Recruitment 2024
MP MANIT BHOPAL Recruitment

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST केटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

ITBP Constable Driver Bharti में आवेदकों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज परिक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2024 है।

ITBP Constable Driver Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप ITBP Constable Driver Vacancy 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment