KGMU Nursing Officer Recruitment 2025: यूपी में निकली नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती

KGMU Nursing Officer Recruitment 2025: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( केजीएमयू ) लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 733 पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 अप्रैल 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। यूपी नर्सिंग ऑफिसर वैकंसी 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे शेयर की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

KGMU Nursing Officer Recruitment 2025 Details

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( केजीएमयू ) लखनऊ, उत्तर प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। योग्य आवेदक KGMU की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।

पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर लेवल 7

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • UR: 264
  • OBC: 164 + 4 (Backlog)
  • EWS: 60
  • SC: 126 + 78 (Backlog)
  • ST: 12 + 25 (Backlog)
  • Total: 733

शैक्षणिक योग्यता

बी.एससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग (भारतीय नर्सिंग परिषद मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से) और राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा (भारतीय नर्सिंग परिषद मान्यता प्राप्त संस्थान से), राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण तथा न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव।

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन की प्रांरभिक तिथि25/04/2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि25/05/2025
आवेदन फॉर्म कम्पलीट करने की तिथि31/05/2025

आवेदन फीस

  • जनरल/ ओबीसी/ EWS वर्ग के लिए: 2360 रूपये
  • SC/ ST/ दिव्यांग वर्ग के लिए: 1416 रूपये

चयन प्रक्रिया

KGMU Nursing Officer Recruitment Notification 2025 के अनुसार आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।

KGMU Nursing Officer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको KGMU की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.kgmu.org/job.php पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Recruitment टेब में इस भर्ती के नोटिफिकेशन और आवेदन की लिंक दी गई है।
  • नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।
  • योग्य आवेदक निचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment