MP High Court Recruitment 2025: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) द्वारा MP High Court Recruitment 2025 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। एमपी हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 78 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य आवेदक एमपी हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
MP High Court Recruitment 2025 Details in Hindi
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ जबलपुर, खण्डपीठ इंदौर एवं खण्डपीठ ग्वालियर में चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) कर्मचारी, खण्डपीठ इंदौर में लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी कॉडर) एवं मुख्यपीठ जबलपुर में वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 13 मई 2025 से 28 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे।
1. सामान्य चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी)
भर्ती हेतु स्थान | UR | OBC | SC | ST | कुल पदों की संख्या |
---|---|---|---|---|---|
मुख्यपीठ – जबलपुर | 27 | 06 (1 PH) | 06 | 06 (1 PH) | 45 (2 PH) |
खण्डपीठ – इंदौर | 07 | 01 | 02 | 01 | 11 |
खण्डपीठ – ग्वालियर | 10 (1 PH) | 01 | 02 | 00 | 13 (1 PH) |
44 (1 PH) | 08 (1 PH) | 10 | 07 (1 PH) | 69 (3 PH) |
2. लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी कॉडर)
भर्ती हेतु स्थान | UR | OBC | SC | ST | कुल पदों की संख्या |
---|---|---|---|---|---|
खण्डपीठ – इंदौर | 01 | 00 | 00 | 00 | 01 |
3. वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी)
भर्ती हेतु स्थान | UR | OBC | SC | ST | कुल पदों की संख्या |
---|---|---|---|---|---|
मुख्यपीठ – जबलपुर | 05 | 01 | 01 | 01 | 08 |
MP High Court Recruitment 2025: सैलरी
पद का नाम | वेतनमान / वेतन दर |
---|---|
सामान्य चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | संबंधित जिले के कलेक्टर द्वारा निर्धारित / पुनरीक्षित दैनिक वेतन दर |
लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी कॉडर) | ₹5200-20200 + ग्रेड पे ₹1900/- |
वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | ₹5200-20200 + ग्रेड पे ₹1900/- |
MP High Court Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
पदनाम | शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता |
---|---|
चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | – न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण – अधिकतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण (मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से) |
लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी कॉडर) | – न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण – अधिकतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण – वायरमैन लाइसेंस अनिवार्य – लिफ्ट संचालन व उससे जुड़े विद्युत कार्य का अनुभव आवश्यक (कम से कम 2 वर्ष) |
वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | – न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण – अधिकतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण – वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य – सभी प्रकार के वाहनों के संचालन का अनुभव – योग्य मैकेनिक को वरीयता – न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक |
MP High Court Recruitment 2025: आयुसीमा
पदनाम | आयु सीमा (01.01.2025 को) |
---|---|
चतुर्थ श्रेणी (आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | 18 – 35 वर्ष |
लिफ्टमैन (चतुर्थ श्रेणी कॉडर) | 18 – 35 वर्ष |
वाहन चालक (नियमित आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी) | 18 – 35 वर्ष |
MP High Court Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन जारी करने की तिथि | 09/05/2025 |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 13/05/2025 |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 28/05/2025 |
आवेदन त्रुटि सुधार की प्रारम्भ तिथि | 29/05/2025 |
आवेदन त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 01/06/2025 |
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित किया जायेगा। |
MP High Court Recruitment 2025: आवेदन फीस
एमपीएचसी हाई कोर्ट भर्ती 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 200/- रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100/- रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
MP High Court Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
Process to apply for MP High Court Recruitment 2025–
- सबसे पहले आपको MP High Court की ऑफिसियल वेबसाइट https://mphc.gov.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment / Result की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करे।
- अब Madhya Pradesh High Court Notification 2025 पढ़कर, Online Application Forms/ Admit Cards लिंक पर क्लिक करे।
- यहाँ आपको सबसे पहले MP High Court Vacancy 2025 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना है, इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरना है।
- इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करना है।
- इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा।