MP College Admission Form 2025: उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, एमएड और अन्य कोर्स के लिए एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आवेदक कॉलेज एडमिशन के फॉर्म 15 मई से 06 जून तक भर सकते है। मध्य प्रदेश और अन्य राज्य के योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://epravesh.highereducation.mp.gov.in/ के माध्यम MP College Admission form 2025 भर सकते है।
उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा मध्य प्रदेश के शासकीय/ अनुदान प्राप्त अशासकीय/ अशासकीय महाविद्यालयो की स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation) कोर्स, और शिक्षा कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश नियम जारी कर दिए गए है। योग्य आवेदक तय तिथि पर आवेदन करके, कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के तहत अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।
MP College Admission Form 2025 Qualification
ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए योग्यता:
12th अर्हकारी परीक्षा
स्नातक कक्षा में प्रवेश
विज्ञान
विज्ञान संकाय के सुसंगत विषय/ वाणिज्य संकाय/ कला संकाय/ गृह विज्ञान संकाय
वाणिज्य
वाणिज्य संकाय/ कला संकाय/ गृह विज्ञान संकाय
कला
कला संकाय/ गृह विज्ञान संकाय
गृह विज्ञान
गृह विज्ञान संकाय/ कला संकाय
कृषि
कला संकाय/ बीएससी (जीव विज्ञान समूह) (जीव विज्ञान समूह के एलाइड विषयो जैसे- गाइक्रोबॉयोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, सीड टेक्नोलॉजी आदि विषय)
व्यावसायिक पाठ्यक्रम
कला संकाय/ वाणिज्य संकाय/ विज्ञान संकाय/ गृह विज्ञान संकाय
BCA/BBA के पाठ्यक्रमों में प्रवेश अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के नियमो के आधार पर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किये जायेंगे।
आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक बारहवीं समक्षक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर ही स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पात्र होंगे।
जिन विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री आई है उन्हें रजिस्ट्रेशन पहले ही करना है तथा आगे की कार्यवाही CLC राउंड में कर पाएंगे। यदि CLC राउंड तक सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट नहीं आता है तो विद्यार्थियों को कॉलेज में सीट रिक्त रहने पर एडमिशन दिया जायेगा।
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए योग्यता:
कोर्स
अर्हकारी परीक्षा
एम कॉम प्रथम सेमेस्टर
बीकॉम (तीन वर्षीय)
एमएससी प्रथम सेमेस्टर
बीएससी सम्बंधित विषय के साथ (तीन वर्षीय)
एमएससी (गृह विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर
बीएससी (गृहविज्ञान) (तीन वर्षीय)
एम ए प्रथम सेमेस्टर
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण (तीन वर्षीय)
एम एस डब्ल्यू
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण (तीन वर्षीय)(पात्रता हेतु न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए)
एम कॉम एक वर्षीय कोर्स
सम्बंधित विषय में बीकॉम ऑनर्स या बीकॉम ऑनर्स विथ रिसर्च
एम एससी एक वर्षीय कोर्स
सम्बंधित विषय में बीएससी ऑनर्स या बीएससी ऑनर्स विथ रिसर्च
एम एससी गृहविज्ञान एक वर्षीय कोर्स
सम्बंधित विषय में बीएससी गृहविज्ञान ऑनर्स या बीएससी गृहविज्ञान ऑनर्स विथ रिसर्च
एम ए एक वर्षीय कोर्स
सम्बंधित विषय में बीए ऑनर्स या बीए ऑनर्स विथ रिसर्च
एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स
ग्रेजुएशन उत्तीर्ण (SC/ST-40%, OBC-42%, UR-45%)
एलएलएम
एलएलबी उत्तीर्ण 55% अंको के साथ, SC/ST के लिए 50% अंक
NCTE पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए योग्यता
कोर्स
शैक्षणिक योग्यता
बीएड
ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन
एमएड
बीएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड/ बीएलएड अथवा डीएलएड के साथ ग्रेजुएशन
बीपीएड
ग्रेजुएशन
एमपीएड
बीपीएड अथवा समक्षक डिग्री
बीएड-एमएड
पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
बीए बीएड
बारहवीं
बीएससी बीएड
बारहवीं
बीएलएड
बारहवीं
बीएड (अंशकालीन तीन वर्षीय)
न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के पूर्णकालिक अध्यापक जिन्होंने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।
MP College Admission 2025 Age Limit
कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों के लिए आयुसीमा का कोई बंधन है। किसी भी आयु के आवेदक MP College Admission Form 2025 भर सकते है।
Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.