MPDAH Recruitment 2025: मध्‍य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 8th पास के लिए भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

MPDAH Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भृत्य के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आठवीं पास युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 15500 से 49000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा 20 जून 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे।

MPDAH Recruitment 2025 Details

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए भृत्य के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

पद का नामपद संख्यासैलरी
भृत्य01 पद₹15500-49000/- प्रतिमाह

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

पद का नामयोग्यता
भृत्यआवेदक कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। मध्य प्रदेश शासन के नियमनुसार आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

मध्‍य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग भर्ती 2025 में आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

MPDAH Recruitment 2025 के लिए आवेदन 01 जून 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है।

MPDAH Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको हरदा जिले की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला हरदा, मध्य प्रदेश में दिनांक 20 जून 2025 तक जमा करना है।

Important Links

Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment