MP TFRI Recruitment 2025: मध्य प्रदेश उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन टेक्निकल असिस्टेंट, फारेस्ट गार्ड और ड्राइवर के पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। MP TFRI Recruitment 2025 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
MP TFRI Recruitment 2025 Details
पद का नाम | स्तर (Level) | कुल पद | UR | EWS | SC | ST | OBC | पूर्व सैनिक |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
तकनीकी सहायक (क्षेत्र/प्रयोगशाला) | लेवल-5 | 10 | 01 | 01 | 02 | 02 | 04 | 01 (आरक्षित) |
वन रक्षक | लेवल-2 | 03 | 02 | 0 | 0 | 0 | 01 | 0 |
चालक (साधारण ग्रेड) | लेवल-2 | 01 | 01 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Salary
इस भर्ती में चयनित आवेदकों को सातवे वेतनमान के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।
Educational Qualification
पद का नाम | योग्यता |
---|---|
तकनीकी सहायक (क्षेत्र/प्रयोगशाला) | विज्ञान में स्नातक डिग्री जिनमें से कोई एक विषय — बॉटनी, जूलॉजी, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान या सांख्यिकी हो |
वन रक्षक | विज्ञान विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण तथा वानिकी प्रशिक्षण कोर्स |
चालक (साधारण ग्रेड) | मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस – 3 वर्ष या अधिक का वाहन चलाने का अनुभव |
Age Limit
MP TFRI Recruitment 2025 के लिए आयुसीमा निचे टेबल में दी गई है। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
पद का नाम | न्यूनतम आयुसीमा | अधिकतम आयुसीमा |
---|---|---|
तकनीकी सहायक (क्षेत्र/प्रयोगशाला) | 21 वर्ष | 30 वर्ष |
वन रक्षक | 18 वर्ष | 27 वर्ष |
चालक (साधारण ग्रेड) | 18 वर्ष | 27 वर्ष |
MP TFRI Recruitment 2025 Important Dates
Application Fees
आवेदन फीस की जानकारी निचे टेबल में दी गई है। SC/ST/दिव्यांग/ एक्स-सर्विसमैन वर्ग और सभी वर्ग की महिला आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क नहीं लगेगा।
पद का नाम | परीक्षा शुल्क | प्रोसेसिंग शुल्क (प्रत्येक अभ्यर्थी प्रति परीक्षा) | कुल शुल्क (जीएसटी सहित) |
---|---|---|---|
चालक (लेवल-2) | ₹150/- | ₹700/- + जीएसटी | ₹700 + जीएसटी + ₹150 |
वन रक्षक (लेवल-2) | ₹150/- | ₹700/- + जीएसटी | ₹700 + जीएसटी + ₹150 |
तकनीकी सहायक (लेवल-5) | ₹350/- | ₹700/- + जीएसटी | ₹700 + जीएसटी + ₹350 |
MP TFRI Recruitment 2025 Selection Process
लिखित परीक्षा सभी पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, अधिकतम अंक 100 होंगे। ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वन रक्षक (Forest Guard) पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) भी किया जाएगा।
MP TFRI Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको TFRI Recruitment के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।
- स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
- स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके MP TFRI Recruitment के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।