MP Police Constable Recruitment 2025: म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती फॉर्म की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती के तहत 7500 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा कर 06 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
MP Police Constable Recruitment 2025 Details
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| आरक्षक (जीडी) | 7500 पद |
केटेगरी अनुसार पदों की संख्या
| केटेगरी | अनारक्षित (UR) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ओपन (Open) | 877 | 519 | 649 | 876 | 324 | 3245 |
| भूतपूर्व सैनिक (Ex Serv – 10%) | 203 | 120 | 150 | 202 | 75 | 750 |
| होमगार्ड (HG – 15%) | 303 | 180 | 225 | 304 | 113 | 1125 |
| महिला (Female – 35%) | 642 | 381 | 476 | 643 | 238 | 2380 |
सैलरी (Salary)
इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 19500 से 62000 रूपये सैलरी प्राप्त होगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस भर्ती के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
MP Police Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदक की आयु 18 से 33 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 29 सितम्बर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों और सभी वर्ग की महिला आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
आवेदन फीस (Application Fee)
इस भर्ती में जनरल केटेगरी के आवेदकों को 500 रूपये प्रति प्रश्न पत्र और आरक्षित वर्ग तथा दिव्यांग आवेदकों को 250 रूपये प्रति प्रश्न आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदकों को 60 रूपये एमपी ऑनलाइन कीओस्क शुल्क भी देना होगा और सिटीजन यूजर से लॉगिन करके फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रूपये देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 13/09/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 15/09/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 06/10/2025 |
| आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि | 08/10/2025 |
| परीक्षा दिनांक | 30/10/2025 से प्रारम्भ |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, और शारीरिक दक्षता परीक्षण के माध्यम से होगा।
How to apply for MP Police Constable Recruitment 2025?
- सबसे पहले आपको एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “MP Police Constable Recruitment 2025” की लिंक पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपने सामने एमपी ऑनलाइन एमपीईएसबी का पेज ओपन होगा।
- यहाँ पर आपको प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
- इस तरह आप आसानी से MP Police Constable Recruitment 2025 का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
| Apply Online | Click Here |
| Date Extended Notification | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| MPESB Website | Click Here |
Latest Post: MP Police Constable Selection Process 2025
