MP Assistant Professor Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विज्ञान के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 87 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है।
MP Assistant Professor Recruitment 2025 Details
मध्य प्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए 87 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 57700/- रूपये के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। योग्य आवेदक 31 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
| पद का नाम | UR | SC | ST | OBC | EWS | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विज्ञान | 24 | 14 | 17 | 23 | 09 | 87 |
MP Assistant Professor Recruitment 2025 Educational Qualification
- आवेदकों के पास कंप्यूटर साइंस या उससे संबंधित विषय जैसे सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) या कंप्यूटर एप्लिकेशन (Computer Application) में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Master’s) डिग्री होनी चाहिए, या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थान से समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
- आवेदकों को यूजीसी (UGC) या सीएसआईआर (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा जैसे एसएलईटी/एसईटी (SLET/SET) उत्तीर्ण करनी चाहिए।
- हालाँकि, केवल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एसईटी (SET) परीक्षा ही मान्य होगी; अन्य राज्यों की एसईटी/एसएलईटी प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- जिन उम्मीदवारों को यूजीसी विनियम 2009 के अनुसार पीएच.डी. (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है, उन्हें NET/SLET/SET परीक्षा से छूट दी जाएगी।
- एससी, एसटी, ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) तथा दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
MP Assistant Professor Vacancy 2025 Age Limit
MP Assistant Professor Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
MP Assistant Professor Bharti 2025 Important Dates
| गतिविधियां | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि | 15/10/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 31/10/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30/11/2025 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि | 06/11/2025 से 02/12/2025 |
| प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 26/12/2025 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 04/01/2026 |
MP Assistant Professor Recruitment 2025 Application Fees
| अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए | 500/- रूपये |
| SC/ST/OBC/EWS/PH वर्ग के आवेदकों के लिए | 250/- रूपये |
| उपरोक्त शुल्क के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क | 40/- रूपये |
| त्रुटि सुधार शुल्क | 50/- रूपये |
MP Assistant Professor Vacancy 2025 Selection Process
मध्य प्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती 2025 के अंतर्गत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
MP Assistant Professor Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
- आपको सबसे पहले MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाना है।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब जो पेज ओपन होगा इसमें Title वाले कॉलम में Recruitment Advertisement for MP Assistant Professor Recruitment Dated 15.10.2025 के विकल्प के सामने लिंक पर क्लिक करे।
- अब दिखाई दे रहे पेज पर MP Assistant Professor Recruitment 2025 का आवेदन फॉर्म भरे।
- आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरना है फिर अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करना है।
- इस तरह आप आसान तरीके से MP Assistant Professor Recruitment 2025 फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते है।
