RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा RRB NTPC का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे NTPC नई भर्ती के तहत 3058 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। रेलवे द्वारा विज्ञापन क्रमांक 07/2025 जारी किया गया है। बारहवीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 के लिए योग्य आवेदक रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट http://indianrailways.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा Non-Technical Popular Categories (NTPC) के तहत बारहवीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए 3058 पदों पर भर्ती निकाली गई है। निचे दिए गए टेबल में पद अनुसार पदों की संख्या दी गई है।
| पद का नाम | पद संख्या |
|---|---|
| कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | 2424 |
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 163 |
| अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट | 394 |
| ट्रैन क्लर्क | 72 |
| कुल पद | 3058 पद |
RRB NTPC 12th Level Recruitment 2025 Salary
| पद का नाम | सैलरी |
|---|---|
| कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | ₹ 21700/- |
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | ₹ 19900/- |
| अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट | ₹ 19900/- |
| ट्रैन क्लर्क | ₹ 19900/- |
RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 Educational Qualification
इस भर्ती के लिए आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
RRB NTPC 12th Level Bharti 2025 Age Limit
RRB NTPC Bharti 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 Application Fees
| वर्ग | एप्लीकेशन फीस |
|---|---|
| अनारक्षित, ईडब्लूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए | 500/- रूपये |
| सभी वर्ग की महिला, एससी/एसटी | 250/- रूपये |
- फीस रिफंड: प्रथम कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित होने के बाद आवेदकों को 200 से 400 रुपये फीस रिफंड कर दी जाएगी।
RRB NTPC 12th Level Recruitment 2025 Important Dates
| गतिविधियां | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन जारी करने की तिथि | 29/09/2025 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने की तिथि | 28/10/2025 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 27/11/2025 |
| आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 27/11/2025 |
RRB NTPC 12th Level Bharti 2025 Selection Process
RRB NTPC Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसके बाद पद अनुसार कंप्यूटर आधारित एप्टीटुड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?
- सबसे पहले आपको रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर रेलवे एनटीपीसी भर्ती रजिस्ट्रेशन की लिंक दी गई है।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करे साथ ही लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
- अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
RRB NTPC 12th Level Recruitment 2025 Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
लेटेस्ट पोस्ट: IIIT Bhopal Vacancy 2025
