MP Police Constable Exam 08 Nov 2025 All Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 08Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 08 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 1: गांव की बेटी योजना के तहत इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने पर कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: 750 रुपये प्रतिमाह, 10 माह के लिए
कुल: 7500 रुपये प्रतिवर्ष।
प्रश्न 2: 1948 में मध्य प्रांत के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर: पंडित रविशंकर शुक्ल।
प्रश्न 3: समवर्ती सूची में क्या विशेषता है?
उत्तर: केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं।
प्रश्न 4: मीनाक्षी मंदिर किस वंश द्वारा बनवाया गया था?
उत्तर: पांड्य वंश।
प्रश्न 5: बिहू नृत्य किस राज्य का है?
उत्तर: असम।
प्रश्न 6: हीरा भूमिया का मेला कहां लगता है?
उत्तर: ग्वालियर क्षेत्र (भाद्रपद माह में)।
प्रश्न 7: लोक रंग महोत्सव में क्या प्रदर्शित होता है?
उत्तर: लोक और शास्त्रीय नृत्य, कला, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन।
प्रश्न 8: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय किस अधिनियम से स्थापित है?
उत्तर: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय अधिनियम 1990।
प्रश्न 9: भारत में हरित क्रांति की शुरुआत किस दशक में हुई?
उत्तर: 1960 का दशक।
प्रश्न 10: रेगुलेटिंग एक्ट 1773 से क्या स्थापित हुआ?
उत्तर: फोर्ट विलियम (कलकत्ता) में सुप्रीम कोर्ट।
प्रश्न 11: मध्य प्रदेश में एम्स की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 2012 में (एम्स भोपाल)।
प्रश्न 12: महाबोधि महोत्सव 2024 में विदेशी अतिथि किस देश से आए थे?
उत्तर: थाईलैंड (डॉ. सोपाचाई वीरा पंचोंग)।
प्रश्न 13: संजीवनी योजना किससे संबंधित है?
उत्तर: स्वास्थ्य सेवाएं, कैशलेस उपचार (सीनियर सिटीज़न व चिकित्सा सुविधा)।
MP Police Constable Exam 08 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 14: पूरी के जगन्नाथ मंदिर में किस शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन होता है?
उत्तर: ओडिसी नृत्य।
प्रश्न 15: वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था किस पर आधारित थी?
उत्तर: व्यवसाय (काम) पर आधारित।
प्रश्न 16: भारत के बाहर बौद्ध धर्म का पहला प्रचार किस देश में हुआ?
उत्तर: श्रीलंका (अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा द्वारा)।
प्रश्न 17: बेतवा नदी यमुना की किस तरफ से मिलती है?
उत्तर: दाहिनी सहायक नदी।
प्रश्न 18: न्यूरॉन में गति किस पर निर्भर करती है?
उत्तर: विद्युत संकेत और रासायनिक न्यूरोट्रांसमीटर के संचरण पर।
प्रश्न 19: यदि सेंट्रोमीयर केंद्र से थोड़ा ऊपर हो तो गुणसूत्र को क्या कहते हैं?
उत्तर: सबमेटासेंट्रिक।
प्रश्न 20: प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?
उत्तर: लंबाई, क्षेत्रफल, पदार्थ की प्रकृति और तापमान पर।
प्रश्न 21: यदि दो समानांतर प्रतिरोधों में से एक हट जाए तो कुल प्रतिरोध?
उत्तर: बढ़ जाता है।
प्रश्न 22: pH स्केल किस सीमा तक होती है?
उत्तर: 0 से 14
0–7 अम्लीय
7 उदासीन
7–14 क्षारीय
प्रश्न 23: प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण किससे होता है?
उत्तर: प्रिज्म/वायुमंडल में विभिन्न तरंग दैर्ध्यों का अलग-अलग मुड़ना।
प्रश्न 24: मानव में भोजन किस रूप में संग्रहित होता है?
उत्तर: ग्लाइकोजन और वसा।
प्रश्न 25: पौधों में भोजन किस रूप में संग्रहित होता है?
उत्तर: स्टार्च।
प्रश्न 26: टोकन मुद्रा व्यवस्था किस वंश ने शुरू की?
उत्तर: तुगलक वंश, मोहम्मद बिन तुगलक (1330)।
MP Police Constable Exam 08 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 27: भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं?
उत्तर: ज्ञानेश कुमार।
प्रश्न 28: ओनम किस पौराणिक राजा के सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर: राजा महाबली।
प्रश्न 29: मध्य प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर: 1090 (वर्तमान में 181 में मर्ज)।
प्रश्न 30: इंदौर में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर: मालवी।
प्रश्न 31: तवा बाँध किस नदी पर बना है?
उत्तर: तवा नदी।
प्रश्न 32: सिंध, केन और बेतवा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?
उत्तर:
– सिंध: विदिशा (मालवा पठार)।
– केन: कटनी/जबलपुर क्षेत्र, कैमूर पर्वतमाला।
– बेतवा: रायसेन, विंध्य पर्वतमाला।
प्रश्न 33: राजस्थान का कौन सा वाद्य तार से बजता है?
उत्तर: कमाईचा या तंदूरा (दोनों तार वाद्य)।
प्रश्न 34: मालवा का पठार किस क्षेत्र में है?
उत्तर: उत्तर मध्य भारत (मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान)।
प्रश्न 35: मध्य प्रदेश का मटकी नृत्य किस प्रकार का है?
उत्तर: एकल नृत्य।
प्रश्न 36: बधाई नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?
उत्तर: जन्म, विवाह और शुभ अवसरों पर (बुंदेलखंड क्षेत्र)।
प्रश्न 37: जल महोत्सव कहाँ आयोजित होता है?
उत्तर: हनुवंतिया टापू, खंडवा (नर्मदा नदी, इंदिरा सागर बांध के पास)।
प्रश्न 38: स्वदेशी माइक्रो मिसाइल सिस्टम का नाम क्या है?
उत्तर: भार्गवास्त्र (परीक्षण: 12–13 जनवरी 2025, गोपालपुर उड़ीसा)।
प्रश्न 39: कौन सा खनिज मध्य प्रदेश में नहीं पाया जाता?
उत्तर: विकल्पों पर निर्भर, पर MP में यह पाए जाते हैं: कोयला, लोहा, चूना पत्थर, मैंगनीज, तांबा, बॉक्साइट, डोलोमाइट।
MP Police Constable Exam 08 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न 40: फीफा विश्व कप में भाग लेने वाला पहला एशियाई देश कौन था?
उत्तर: इंडोनेशिया (डच ईस्ट इंडीज, 1938)।
प्रश्न 41: जल महोत्सव हनुवंतिया का निकटतम हवाई अड्डा कौन सा है?
उत्तर: देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर।
प्रश्न 42: फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम में अंगूठा क्या दर्शाता है?
उत्तर: चालक की गति की दिशा।
प्रश्न 43: पौधे दिन में CO₂ क्यों नहीं छोड़ते?
उत्तर: क्योंकि प्रकाश संश्लेषण की दर श्वसन से अधिक होती है।
प्रश्न 44: पीने के पानी की कठोरता कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: सामान्य: 50–150 mg/L।
प्रश्न 45: प्रतिरोध को दोगुना करने पर धारा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: धारा आधी हो जाएगी (ओम का नियम)।
प्रश्न 46: NaClO क्या है?
उत्तर: प्रबल अम्ल (HCl) और प्रबल क्षार (NaOH) की अभिक्रिया से बना लवण।
प्रश्न 47: प्रतिरोध का मात्रक क्या है?
उत्तर: ओम।
प्रश्न 48: पौधों में प्रोटीन किससे बनते हैं?
उत्तर: अमीनो अम्लों से।
MP Police Constable Exam 07 Nov 2025 All Shift के प्रश्न-उत्तर
