MP Police Constable Exam 13 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 13 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 13 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer
प्रश्न – वर्तमान में भारतीय संविधान द्वारा कितने मौलिक अधिकार दिए गए हैं?
उत्तर – वर्तमान में भारतीय संविधान द्वारा छह मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
प्रश्न – राज्यसभा में राष्ट्रपति कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं और किस अनुच्छेद के तहत?
उत्तर – राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्यों को अनुच्छेद 80 के तहत मनोनीत कर सकते हैं।
प्रश्न – पुरापाषाण काल के औजार जैसे हैंड एक्स, क्लीवर और स्क्रेपर कहां से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर – ये औजार मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भीमबेटका से प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न – मुंडा विद्रोह के नेता ‘धरती आबा’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – बिरसा मुंडा को ‘धरती आबा’ कहा जाता है।
प्रश्न – मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कौन सी नीति लागू की गई थी?
उत्तर – 1991 में नई आर्थिक नीति (एलपीजी नीति – उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण) लागू की गई थी।
प्रश्न – बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर – ग्रामीण और वंचित वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना और आर्थिक संसाधनों का समान वितरण करना।
प्रश्न – माताटेला बांध की ऊंचाई कितनी है और यह कहां स्थित है?
उत्तर – माताटेला बांध 35 मीटर ऊंचा है और उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बेतवा नदी पर स्थित है।
प्रश्न – भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस वंश ने जारी किए थे?
उत्तर – सोने के सिक्के सबसे पहले कुषाण वंश ने जारी किए थे।
प्रश्न – भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर – मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो पहले हो) होता है।
MP Police Constable Exam 13 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer
प्रश्न – मध्य प्रदेश को कितने कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश को 11 कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
प्रश्न – हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है और यह कहां स्थित है?
उत्तर – हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नया नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन है और यह भोपाल में स्थित है।
प्रश्न – मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा वाले तीन जिले कौन से हैं?
उत्तर – बालाघाट, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) और मंडला जिले।
प्रश्न – 2.14 मीटर ऊंची कूद का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?
उत्तर – निषाद कुमार ने 2.14 मीटर ऊंची कूद का रिकॉर्ड बनाया है।
प्रश्न – कबड्डी मैच की कुल अवधि कितनी होती है?
उत्तर – कबड्डी मैच की कुल अवधि 40 मिनट होती है (दो हिस्सों में 20-20 मिनट)।
प्रश्न – बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) में कितने जज होते हैं?
उत्तर – बॉक्सिंग में सामान्यतः तीन जज होते हैं।
प्रश्न – कुतुब मीनार का निर्माण किस वंश के शासनकाल में हुआ था?
उत्तर – कुतुब मीनार का निर्माण गुलाम वंश के शासनकाल में हुआ था।
प्रश्न – ‘सिंपैथी’ शब्द का हिंदी अर्थ क्या है?
उत्तर – ‘सिंपैथी’ का अर्थ है सहानुभूति या दया भाव।
प्रश्न – उदिता योजना का संबंध किस विभाग से है?
उत्तर – उदिता योजना महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित है।
MP Police Constable Exam 13 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer
प्रश्न – उदिता योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना।
प्रश्न – भीमा नायक का संबंध किस क्षेत्र से था?
उत्तर – भीमा नायक का संबंध मध्य प्रदेश के बड़वानी (निमाड़ क्षेत्र) से था।
प्रश्न – विद्युत मोटर विद्युत ऊर्जा को किसमें परिवर्तित करती है?
उत्तर – विद्युत मोटर विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है।
प्रश्न – ऑक्सैलिक एसिड का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर – ऑक्सैलिक एसिड का रासायनिक सूत्र C₂H₂O₄ है।
प्रश्न – परमाणु त्रिज्या बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर – ऊर्जा स्तरों की संख्या बढ़ने के कारण परमाणु त्रिज्या बढ़ती है।
प्रश्न – कबड्डी मैच में दोनों हाफ के बीच ब्रेक कितने मिनट का होता है?
उत्तर – दोनों हाफ के बीच 5 मिनट का ब्रेक होता है।
प्रश्न – संविधान का अनुच्छेद 32 किस अधिकार से संबंधित है?
उत्तर – अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचार के अधिकार से संबंधित है।
MP Police Constable Exam 12 Nov 2025 All Shift के प्रश्न-उत्तर
