MPRSB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (MPRSB) द्वारा सहकारी इंटर्न के पद पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक एवं प्रदेश की 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंको में 1-1 सहकारी प्रशिक्षु के 39 पदों पर अस्थाई नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर 2025 से स्वीकार किये जा रहे है।
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग मैनेजमेंट, कोऑपरेटिव मैनेजमेंट, एग्री बिज़नेस मैनेजमेंट या ग्रामीण विकास में एमबीए, पीजी डिप्लोमा या मास्टर डिग्री होना आवश्यक है साथ ही आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
MPRSB Bharti 2025 Age Limit
न्यूनतम आयुसीमा
21 वर्ष
अधिकतम आयुसीमा
30 वर्ष
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयुसीमा की गणना 10 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
MPRSB Recruitment 2025 Application Fees
सभी वर्ग के आवेदकों के लिए
200/- रूपये + GST
MPRSB Vacancy 2025 Important Dates
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि
10/12/2025
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
24/12/2025
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि
24/12/2025
MPRSB Bharti 2025 Selection Process
इस भर्ती में आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट, और दस्तावेज परिक्षण के माध्यम से होगा।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको MADHYA PRADESH RAJYA SAHAKARI BANK MARYADIT – MPRSB के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।
स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके NHM Vacancy के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।
Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.