भारतीय डाक विभाग द्वारा Post Office GDS Result 2026 घोषित कर दिया गया है। अभी हाल ही में पोस्ट ऑफिस द्वारा 28635 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 थी। विभाग द्वारा दिनांक 06 मार्च 2026 को पोस्ट ऑफिस रिजल्ट पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। आवेदक रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम के द्वारा अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
Post Office GDS Result 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) |
| कुल पद | 28635 पद |
| योग्यता | दसवीं पास |
| अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2026 |
| प्रथम मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि | 06 मार्च 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://indiapost.gov.in |
Post Office GDS Result 2026 Important Links
Post Office GDS Result 2026 कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले आपको भारतीय डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://indiapost.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक दी गई है।
- सबसे पहले आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है जिसके लिए आपने आवेदन किया था।
- जैसे ही आप राज्य सेलेक्ट करेंगे आपके सामने पीडीऍफ़ फाइल ओपन हो जाएगी।
- पीडीऍफ़ फाइल में रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम के द्वारा आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
- रिजल्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक निचे दी गई हैं।
