MP PAT Form 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। MP PAT 206 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 मार्च 2026 से प्रारम्भ होंगे। इस टेस्ट के माध्यम से आवेदक एग्रीकल्चर विषय से बीएससी, और बीटेक कोर्स कर सकते है। योग्य आवेदक MPESB के माध्यम से MP PAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। MP PAT Application Form 2026 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में विस्तार से दी गई है।
MP PAT Form 2026 Course Details
| क्र. | कोर्स | अवधि | प्रवेश स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | बीएससी (आनर्स) कृषि | 4 वर्ष | 1. ज.ने.कृषि वि.वि. जबलपुर के अन्तर्गत जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गंजबासौदा (विदिशा), बारासिवनी (बालाघाट), पवारखेड़ा (होशंगाबाद), खुरई (सागर) एवं पन्ना 2. रा.वि.सि.कृ.वि.वि. ग्वालियर, के अंतर्गत ग्वालियर, इंदौर, सीहोर एवं खंडवा |
| 2 | बीएससी (आनर्स) उद्यानिकी | 4 वर्ष | 1. ज.ने.कृषि वि.वि. जबलपुर के अन्तर्गत रहली (सागर) एवं छिंदवाड़ा 2. रा.वि.सि.कृ.वि.वि. ग्वालियर, के अंतर्गत मंदसौर |
| 3 | बीएससी (आनर्स) वानिकी | 4 वर्ष | ज.ने.कृषि वि.वि. जबलपुर के अन्तर्गत जबलपुर |
| 4 | बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) | 4 वर्ष | ज.ने.कृषि वि.वि. जबलपुर के अन्तर्गत कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर |
| 5 | बीएससी (आनर्स) कृषि | 4 वर्ष | महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट (म.प्र.) |
MP PAT Form 2026 Educational Qualification
| कोर्स | योग्यता |
|---|---|
| बी. एससी (आनर्स) | भौतिकी, रसायन के साथ गणित, या जीव विज्ञान या कृषि विषय से बारहवी कक्षा उत्तीर्ण। अथवा कृषि समूह से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा जीव विज्ञान, रसायन एवं कृषि से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण |
| बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) | बारहवीं में भौतिकी, रसायन, एवं गणित, अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण |
| बी. एससी कृषि | भौतिकी, रसायन के साथ गणित, या जीव विज्ञान या कृषि विषय से बारहवी कक्षा उत्तीर्ण। अथवा कृषि समूह से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण |
MP PAT Online Form 2026 Age Limit
MP PAT 2026 में भाग लेने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयुसीमा निर्धारित नहीं है।
MP PAT 2026 Documents
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- दसवीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
MP PAT Application Form 2026 Important Dates
| आवेदन फॉर्म प्रारम्भ होने की तिथि | 24/03/2026 |
| आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 07/04/2026 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि | 24/03/2026 से 12/04/2026 तक |
| परीक्षा तिथि | 08/05/2026 से प्रारम्भ |
MP PAT Application Fees 2026
| अनारक्षित (Gen)/ EWS वर्ग के आवेदकों के लिए | ₹ 500/- |
| SC/ST/OBC/दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए | ₹ 250/- |
- एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने पर 60/- रूपये पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।
- रेजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20/- रूपये पोर्टल शुल्क देय होगा।
MP PAT Form 2026 Selection Process
आवेदक का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और मेरिट के आधार पर होगा।
MP PAT Exam Center
MPPAT EXAM 2026 का आयोजन मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, रतलाम, और नीमच परीक्षा सेण्टर पर किया जायेगा।
How to Fill MP PAT Form 2026?
- सबसे पहले आपको MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Online Form – Pre-Agriculture Test (PAT) – 2026 -start from 24/03/2026 का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब एमपी ऑनलाइन वेबसाइट पर MPESB का पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर एमपी पीएटी के लिए आवेदन करने की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
- आवेदन करने से पहले आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
- प्रोफाइल बनाकर प्रोफाइल नंबर और जन्म तिथि के द्वारा लॉगिन करे।
- अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करे।
- इस तरह आप आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।
MP PAT 2026 Form Important Links
| Apply Online | 24 मार्च से आवेदन करे |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
लेटेस्ट पोस्ट: GMC Indore Recruitment 2026
