MPTRANSCO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO), जबलपुर ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, कोपा (COPA) और स्टेनोग्राफर जैसे कुल 268 पदों को भरा जाएगा। यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण हैं, तो आप इस भर्ती के लिए 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर M.P. Power Transmission कंपनी का चयन करके आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मई 2026 से 31 मई 2026 की मध्य रात्रि (11:59 बजे) तक स्वीकार की जाएगी।
Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.