MP Police Constable Result 2024: एमपी पुलिस परीक्षा रिजल्ट घोषित, ये रही डायरेक्ट लिंक

MP Police Constable Result 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा दिनांक 07 मार्च 2024 को एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बहुत समय से आवेदकों को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इन्जार था। मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7411 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये गए थे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितम्बर तक मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया गया था। इस भर्ती के लिए लगभग 8 लाख 70 हजार आवेदकों ने आवेदन किया था।

MP Police Constable Result 2024 कैसे डाउनलोड करे?

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। निचे स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई गई है। आवेदक आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है-

  • सबसे पहले आपको MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको MP Police Constable Result की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब जो पेज दिखाई देगा उस पर आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के द्वारा लॉगिन करके रिजल्ट डाउनलोड करना होगा।
  • इस पेज पर आप रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी देख सकते है।

एमपी पुलिस रिजल्ट डाउनलोड लिंक

पिछले महीने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शुद्धिपत्र जारी किया गया था। आज विभाग द्वारा एमपी पुलिस रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। निचे दी गई रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक एक्टिवेट कर दी गई है।

डाउनलोड रिजल्ट
एमपी पुलिस शुद्धिपत्र
ऑफिसियल वेबसाइट

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment