MP ASI and HC Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक भर्ती, हिंदी में जानकारी

MP ASI and HC Recruitment 2026: म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) के 89 रिक्त पदों हेतु भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म19 फरवरी 2026 तक स्वीकार किये जा रहे है। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

MP ASI and HC Recruitment 2026 Details

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर)14कंप्यूटर/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या डिग्री
प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर)75विज्ञान विषय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण और कंप्यूटर/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में एक वर्ष का डिप्लोमा या उच्च शिक्षा या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

MP ASI and HC Vacancy 2026 Salary (सैलरी)

पद का नामसैलरी
सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर)28700-91300/- रूपये
प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर)25300-80500/- रूपये

MP ASI and HC Bharti 2026 Age Limit (आयु सीमा)

MP ASI and HC Recruitment 2026 के लिए आवेदक की आयु 18 से 33 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 19 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों और सभी वर्ग की महिला आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP ASI and HC Vacancy 2026 Application Fee (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल केटेगरी के आवेदकों को 500 रूपये प्रति प्रश्न पत्र और आरक्षित वर्ग तथा दिव्यांग आवेदकों को 250 रूपये प्रति प्रश्न आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदकों को 60 रूपये एमपी ऑनलाइन कीओस्क शुल्क भी देना होगा और सिटीजन यूजर से लॉगिन करके फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रूपये देना होगा।

MP ASI and HC Recruitment 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि05/02/2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि05/02/2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि19/02/2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि24/02/2026
परीक्षा दिनांक24/03/2026 से प्रारम्भ

MP ASI and HC Bharti 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परिक्षण और तकनीकी प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से होगा।

How to apply for MP ASI and HC Recruitment 2026?

  1. सबसे पहले आपको एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “Online Form – Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026” की लिंक पर क्लिक करना है।
  3. जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपने सामने एमपी ऑनलाइन एमपीईएसबी का पेज ओपन होगा।
  4. यहाँ पर आपको प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
  6. इस तरह आप आसानी से MP ASI and HC Recruitment 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।

MP ASI and HC Vacnacy 2026 Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Apply Online
Official Notification
MPESB Website

Latest Post: RBI Assistant Recruitment 2026

MP ASI and HC Recruitment 2026
MP ASI and HC Recruitment 2026

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ललिता राजपूत अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओ के बारे में लिखने का 5 वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा इन्हे करंट अफेयर्स पढ़ने में रूचि है। ये अपने अनुभव के आधार पर साथ ही रिसर्च करके बेहतर आर्टिकल लिखती है।

Leave a Comment