IIM Indore Recruitment 2026: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (IIM Indore) द्वारा लाइब्रेरी प्रोफेशनल असिस्टेंट (Library Professional Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती शैक्षणिक और शोध पुस्तकालय के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। IIM इंदौर भर्ती 2026 से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (MLISc) में प्रथम श्रेणी (First Class) मास्टर डिग्री साथ ही किसी शैक्षणिक या शोध पुस्तकालय में न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
IIM Indore Recruitment 2026 Age Limit
अधिकतम आयुसीमा
35 वर्ष
आयुसीमा की गणना
01/04/2026 के अनुसार
आयुसीमा में छूट
सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट देय होगी।
IIM Indore Recruitment 2026 Application Fees
केटेगरी (Category)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी उम्मीदवारों के लिए
0/- (निशुल्क)
IIM Indore Vacancy 2026 Important Dates
नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू तिथि
24/03/2026
ईमेल द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि
01/04/2026
लिखित परीक्षा / इंटरव्यू तिथि
केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा
IIM Indore Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती के अंतर्गत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।
How to Apply for IIM Indore Recruitment 2026?
सबसे पहले निर्धारित प्रारूप (Prescribed Format) में अपना आवेदन पत्र तैयार करें।
अपनी 10वीं कक्षा से लेकर सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की एक सिंगल PDF फाइल बनाएं (इसे Annexure-1 नाम दें)।
सभी अनुभव प्रमाणपत्रों (Experience Certificates) की एक सिंगल PDF फाइल बनाएं (इसे Annexure-2 नाम दें)।
यदि लागू हो, तो जाति (Category) और PwD प्रमाणपत्र की PDF फाइल बनाएं (इसे Annexure-3 नाम दें)।
ईमेल के “Subject” में “Application For The Post of Library Professional Assistant” लिखें।
अपना आवेदन और सभी संलग्नक career@iimidr.ac.in पर 01 अप्रैल 2026 से पहले भेज दें।
Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.