MP Police Constable Exam 03 Nov 2025 All Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 03 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 03 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न: भारत के 16वें अटर्नी जनरल कौन हैं?
उत्तर: आर. वेंकटरमणी भारत के 16वें अटर्नी जनरल हैं। उन्होंने 1 अक्टूबर 2022 को पदभार ग्रहण किया था और 2025 में दो वर्ष के लिए पुनः नियुक्त हुए।
प्रश्न: कर्मा और सेला नृत्य किस जनजाति से संबंधित हैं?
उत्तर: कर्मा और सेला नृत्य बेगा जनजाति से संबंधित हैं।
प्रश्न: अंतर राज्य परिषद की स्थापना का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 263 में अंतर राज्य परिषद की स्थापना का प्रावधान है।
प्रश्न: कौन सी नदी उत्तर प्रदेश और बिहार में बहती है तथा अवैध रेत खनन के कारण प्रसिद्ध है?
उत्तर: सोन नदी उत्तर प्रदेश और बिहार में बहती है और अवैध रेत खनन के कारण राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।
प्रश्न: कत्थकली किस प्रकार का नृत्य है और कहाँ का है?
उत्तर: कत्थकली एक शास्त्रीय नृत्य है जो केरल राज्य का है।
प्रश्न: मेल या मेकल पर्वतमाला किस पर्वत श्रृंखला का भाग है?
उत्तर: मेकल पर्वतमाला सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का भाग है।
प्रश्न: फ्लाइंग सिख किसे कहा जाता है?
उत्तर: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को कहा जाता है।
प्रश्न: बुंदेलखंड पठार का ढलान किस दिशा में है?
उत्तर: बुंदेलखंड पठार का ढलान उत्तर-पूर्व दिशा की ओर है।
MP Police Constable Exam 03 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न: डॉ. अंबेडकर मेघावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर: दसवीं कक्षा के शीर्ष छात्रों को ₹25,000, बारहवीं के शीर्ष छात्रों को ₹30,000 और राज्य स्तरीय प्रथम 50 छात्रों को ₹1,000 की राशि दी जाती है।
प्रश्न: कौन सी नदियाँ विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलकर रीवा पठार से होकर बहती हैं?
उत्तर: चंबल, बेतवा, केन और टोंस नदियाँ विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलकर रीवा पठार से होकर बहती हैं।
प्रश्न: प्रसिद्ध गायक कुमार गंधर्व मध्य प्रदेश के किस शहर से संबंधित हैं?
उत्तर: प्रसिद्ध गायक कुमार गंधर्व देवास शहर से संबंधित हैं।
प्रश्न: मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में कौन-कौन सी नदियाँ बहती हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में नर्मदा, ताप्ती और माही नदियाँ बहती हैं।
प्रश्न: ग्रेट लिविंग चोला टेंपल कहां स्थित है?
उत्तर: ग्रेट लिविंग चोला टेंपल तमिलनाडु में स्थित है। इसमें तंजावर, गंगईकोंड चोलपुरम और दारासुरम के मंदिर शामिल हैं। ये तीनों मिलकर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाते हैं।
प्रश्न: मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर: मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत होती है।
प्रश्न: भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्र किस राज्य में है?
उत्तर: भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है।
प्रश्न : रानी अवंतीबाई का किस क्रांति में योगदान था?
उत्तर: रानी अवंतीबाई का योगदान 1857 की क्रांति में था।
प्रश्न: हॉर्नबिल उत्सव किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: हॉर्नबिल उत्सव नागालैंड से संबंधित है। इसका नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न: शंकरदयाल शर्मा किस पद पर थे?
उत्तर: शंकरदयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति थे। वे भोपाल से संबंध रखते थे।
प्रश्न : डोलामारू की लोककथा किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: डोलामारू की लोककथा राजस्थान से संबंधित है।
MP Police Constable Exam 03 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न: सेंट्रल प्रोविंस और बरार के क्षेत्र में अब कौन-कौन से राज्य शामिल हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में शामिल हैं।
प्रश्न : उज्जैन शिक्षा के लिए क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: उज्जैन प्राचीन काल से ज्ञान और खगोल विज्ञान का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां भगवान कृष्ण ने भी शिक्षा प्राप्त की थी।
प्रश्न : तमिलनाडु की प्राचीन सिंचाई पद्धति कौन सी थी?
उत्तर: तालाब, नहरों और तटबंधों का नेटवर्क चोल वंश के शासनकाल में विकसित किया गया था।
प्रश्न: प्रो कबड्डी लीग 2025 किसने जीती?
उत्तर: प्रो कबड्डी लीग 2025 दबंग दिल्ली केसी ने जीती।
प्रश्न: मध्य प्रदेश में सबसे कम मेले कहां लगते हैं?
उत्तर: मध्य प्रदेश में सबसे कम मेले होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में लगते हैं।
प्रश्न: जीडीपी क्या दर्शाती है?
उत्तर: जीडीपी किसी देश की आर्थिक गतिविधियों और विकास का संकेतक है।
प्रश्न: मध्य प्रदेश की जलवायु कैसी है?
उत्तर: मध्य प्रदेश की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है, जिसमें सर्दी, गर्मी और बरसात तीनों ऋतुएं होती हैं।
प्रश्न: मेंडलीफ की आवर्त सारणी किस आधार पर बनी थी?
उत्तर: मेंडलीफ की आवर्त सारणी तत्वों के परमाणु भार और रासायनिक गुणों के आधार पर बनी थी।
प्रश्न: शीतल जल के साथ कौन सी धातु अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है?
उत्तर: सोडियम धातु शीतल जल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है।
प्रश्न: आंखों को विभिन्न दूरियों पर वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने में कौन मदद करता है?
उत्तर: आंख का लेंस ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
प्रश्न: आईएमएफ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: आईएमएफ की स्थापना 1944 में ब्रेटन वुड सम्मेलन के दौरान हुई थी।
प्रश्न: प्राथमिक उपभोक्ता कौन होते हैं?
उत्तर: प्राथमिक उपभोक्ता शाकाहारी जीव होते हैं जो पौधों पर निर्भर रहते हैं।
MP Police Constable Exam 03 Nov 2025 All Shift Questions with Answer
प्रश्न: गर्भनिरोधक यंत्र कॉपर टी कैसे काम करता है?
उत्तर: कॉपर टी शुक्राणुओं की गतिशीलता को रोकता है और गर्भधारण को रोकने में मदद करता है।
प्रश्न: यदि वोल्टेज और प्रतिरोध दोनों दुगने कर दिए जाएं तो धारा पर क्या प्रभाव होगा?
उत्तर: यदि वोल्टेज और प्रतिरोध दोनों दुगने किए जाएं तो विद्युत धारा अपरिवर्तित रहेगी।
प्रश्न 23: अनुवांशिकता क्या है?
उत्तर: अनुवांशिकता एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक लक्षणों के हस्तांतरण की प्रक्रिया है।
प्रश्न: आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर क्या असर पड़ता है?
उत्तर: बाएं से दाएं जाने पर संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ती है।
प्रश्न: आवर्त सारणी में पुनरावृत्ति कैसे दर्शाई जाती है?
उत्तर: तत्वों को उनके परमाणु क्रमांकों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करके पुनरावृत्ति दर्शाई जाती है।
प्रश्न: जब यौवन शुरू होता है, तब भी गर्भधारण न होने के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर: हार्मोनल असंतुलन, अनियमित ओवुलेशन, तनाव और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली इसके कारण हो सकते हैं।
