MPESB Group 1 Group 2 Result फिर से होगा जारी, इस कारण हटाई रिजल्ट डाउनलोड लिंक

MPESB Group 1 Group 2 Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 30 जनवरी 2024 को Group 1 और Group 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। जिसे 01 फरवरी 2024 को विभाग द्वारा MPESB वेबसाइट से हटा दिया गया है। MPESB ने रिजल्ट को withdraw करने का कारण तकनीकी कारण को बताया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रिजल्ट को हटाकर निम्नलिखित सुचना वेबसाइट पर जारी की गई है।

“दिनांक 21 एवं 22 जुलाई 2023 को आयोजित “समूह-1 उपसमूह-1 के अन्तर्गत वरिष्ठ कृषि अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों एवं समूह-2 उप समूह-1 के अन्तर्गत ग्रामीण उदयान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार विकास अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम दिनांक 30.01.2024 को जारी किया था। उक्त परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नही प्रदाय किया जा सका था। उक्त के कारण 30.01.2024 को जारी परीक्षा परिणाम को withdraw किया जाता है। संशोधित परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र जारी किया जायेगा।”

MPESB Group 1 Group 2 Result फिर से होगा जारी

मतलब एक ऐसी संस्था जिसका काम ही परीक्षा करवाना, प्रवेश पत्र जारी करना और रिजल्ट जारी करना है, वो वह काम भी ढंग से ना कर पाए। तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि बोर्ड का नाम बदलने के बजाय कर्मचारियों को बदल देना चाहिए। एक रिजल्ट जिसमे खुलेआम दिख रहा है कि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह गलती हुई है उसे तकनीकी कारण बताकर आवेदकों को मुर्ख बनाया जा रहा है। खैर जो भी है लेकिन अब MPESB द्वारा जल्द ही ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जायेगा। विभाग द्वारा अभी कोई भी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इस परीक्षा के अलावा भी कई भर्ती परीक्षा का इन्जार आवेदक कर रहे है।

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment