PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली 5138 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करे

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 5138 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक PNB बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। सभी राज्य के आवेदक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन 08 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुके है। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी इसी पोस्ट में आगे दी गई है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Details

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अपरेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सभी राज्यों के लिए अलग-अलग सीट है, यदि हम मध्य प्रदेश की बात करे तो 5138 में से मध्य प्रदेश में 180 सीट पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। PNB Apprentice के पद पर चयनित आवेदक को प्रतिमाह 12300 से 15000 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
राज्य का नामकुल पद
मध्य प्रदेश180
उत्तर प्रदेश814
छत्तीसगढ़81
आंध्र प्रदेश56
अरुणाचल प्रदेश03
असम132
बिहार310
चंडीगढ़58
दादरा और नगर हवेली01
दमन और दीव01
दिल्ली417
गोवा07
गुजरात138
हरियाणा348
हिमाचल प्रदेश162
जम्मू और कश्मीर53
झारखंड95
कर्नाटक64
केरल83
लेह02
महाराष्ट्र232
मणिपुर13
मेघालय08
मिजोरम03
नागालैंड02
उड़ीसा142
पुडुचेरी02
पंजाब462
राजस्थान363
सिक्किम03
तमिलनाडु121
तेलंगाना69
त्रिपुरा28
उत्तराखंड152
पश्चिम बंगाल532
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह01
कुल पद5138

Salary (सैलरी)

PNB Apprentice 2026 के पद पर चयनित आवेदक को प्रतिमाह 12300 से 15000 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

आवेदक किसी भी विषय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उसे उस राज्य की लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

पंजाब नेशनल बैंक प्रशिक्षु भर्ती के लिए पद के आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदक की आयसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 944 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ EWS केटेगरी के आवेदकों और महिला आवेदकों को 708 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा तथा दिव्यांग आवेदकों को 472 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

PNB Apprentice Recruitment 2026 में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित वैकल्पिक परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

PNB Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है। बैंक द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 को किया जाएगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको PNB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitments/Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

लेटेस्ट पोस्ट: MP KVS Recruitment 2026

ललिता राजपूत अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओ के बारे में लिखने का 5 वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा इन्हे करंट अफेयर्स पढ़ने में रूचि है। ये अपने अनुभव के आधार पर साथ ही रिसर्च करके बेहतर आर्टिकल लिखती है।

Leave a Comment