RIE Bhopal Vacancy 2025: क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) भोपाल द्वारा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। RIE Bhopal Vacancy 2025 के तहत आवेदकों का चयन संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक गूगल फॉर्म में जानकारी भरकर अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। Regional Institute of Education Bhopal द्वारा पद अनुसार इंटरव्यू की तिथि भी जारी कर दी गई है, जिसकी जानकारी इसी पोस्ट में आगे विस्तार से बताई गई है।
RIE Bhopal Vacancy 2025 Notification
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (Regional Institute of Education) भोपाल में संविदा आधार पर टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 31000 से 56000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। RIE Bhopal Vacancy 2025 के अंतर्गत आवेदकों का चयन Pre-Primary Teacher, Junior Project Fellow, Visual Analyser, Technical Coordinator/Network Administrator, Video Editor, Cameraman Grade-II, Engineer Grade-II, Sound Recordist, System Analyst, Computer Programmer, और Graphic Designer के पदों पर किया जायेगा।
पद का नाम | कुल पद | सैलरी | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|---|
Pre-Primary Teacher | 03 | ₹31,000/- | सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या समकक्ष + एक वर्षीय प्री-स्कूल शिक्षा डिप्लोमा |
Jr. Project Fellow | 09 | ₹35,000/- (बिना NET), ₹37,000/- (NET/Ph.D. के साथ) | संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, सामान्य के लिए न्यूनतम 55% अंक, SC/ST/PH के लिए 50% |
Visual Analyser | 01 | ₹50,000/- | कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/टेक्नोलॉजी/M.Tech में स्नातकोत्तर डिग्री या B.E./B.Tech |
System Analyst | 01 | ₹56,000/- | कंप्यूटर/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/ICT/M.Tech में स्नातकोत्तर या B.E./B.Tech |
Computer Programmer | 01 | ₹50,000/- | कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/टेक्नोलॉजी/M.Tech में स्नातकोत्तर डिग्री या B.E./B.Tech |
Technical Coordinator/Network Administrator | 01 | ₹56,000/- | कंप्यूटर/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/ICT/M.Tech में स्नातकोत्तर या B.E./B.Tech |
Video Editor | 02 | ₹50,000/- | मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर या ग्रेजुएशन के साथ वीडियो एडिटिंग में पीजी डिप्लोमा |
Cameraman Gr.-II | 01 | ₹42,000/- | किसी भी विषय में स्नातक + फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिल्म निर्माण में डिप्लोमा |
Engineer Gr.-II | 01 | ₹50,000/- | इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/आईटी में इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री |
Sound Recordist | 01 | ₹50,000/- | भौतिकी/गणित में डिग्री + ध्वनि इंजीनियरिंग/रिकॉर्डिंग में पीजी डिप्लोमा |
Graphic Designer | 02 | ₹50,000/- | फाइन आर्ट्स/ग्राफिक डिजाइन/एनिमेशन/एप्लाइड आर्ट्स में स्नातक या किसी भी विषय में स्नातक + ग्राफिक्स/मीडिया/एनीमेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा |
Age Limit (आयुसीमा)
पद अनुसार अधिकतम आयुसीमा की जानकारी टेबल में दी गई है। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जून 2025 के आधार पर की जाएगी। जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए सरकारी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
पद का नाम | अधिकतम आयु सीमा |
---|---|
Pre-Primary Teacher | 45 वर्ष |
Jr. Project Fellow | 40 वर्ष |
Visual Analyser | 45 वर्ष |
System Analyst | 45 वर्ष |
Computer Programmer | 45 वर्ष |
Technical Coordinator/Network Administrator | 45 वर्ष |
Video Editor | 45 वर्ष |
Cameraman Gr.-II | 45 वर्ष |
Engineer Gr.-II | 45 वर्ष |
Sound Recordist | 45 वर्ष |
Graphic Designer | 45 वर्ष |
Application Fees (आवेदन फीस)
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
पद का नाम | इंटरव्यू तिथि | समय |
---|---|---|
Pre-Primary Teacher | 17.06.2025 | 09:30 AM – 10:30 AM |
Junior Project Fellow | 17.06.2025 | 02:30 PM – 03:30 PM |
Visual Analyser | 18.06.2025 | 09:30 AM – 10:30 AM |
System Analyst | 18.06.2025 | 11:00 AM – 12:00 PM |
Computer Programmer | 18.06.2025 | 02:30 PM – 03:30 PM |
Technical Coordinator / Network Administrator | 18.06.2025 | 03:30 PM – 04:30 PM |
Video Editor | 19.06.2025 | 09:30 AM – 10:30 AM |
Cameraman Grade-II | 19.06.2025 | 10:30 AM – 11:30 AM |
Engineer Grade-II | 19.06.2025 | 12:00 PM – 12:30 PM |
Sound Recordist | 19.06.2025 | 02:30 PM – 03:30 PM |
Graphic Designer | 19.06.2025 | 03:30 PM – 04:30 PM |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल भर्ती 2025 के लिए योग्य आवेदक 12 जून 2025 शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते है।
RIE Bhopal Vacancy 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?
- सबसे पहले आपको RIE Bhopal की ऑफिसियल वेबसाइट https://riebhopal.nic.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Notification टैब पर क्लिक करे।
- यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़कर अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपने दस्तावेजों के साथ विभाग के निचे दिए गए पते पर इंटरव्यू तिथि के दिन उपस्थित रहे।
- इंटरव्यू का स्थान: Principal’s Office, Regional Institute of Education, Shyamala Hills, Bhopal-462002 (M.P.)
Important Links
Google Form Link | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |