ITBP Constable Vacancy 2024: आईटीबीपी में निकली किचन सर्विस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करे

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा ITBP Constable Vacancy 2024 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत महिला और पुरुष आवेदकों का चयन कांस्टेबल (किचन सर्विस) के 819 पदों पर किया जायेगा। ITBP Constable Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02 सितम्बर 2024 से स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ITBP Constable Vacancy 2024 Details

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में ग्रुप सी के तहत किचन सर्विस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ही स्वीकार किये जायेंगे। ITBP Constable Vacancy 2024 के अंतर्गत पुरुष आवेदकों के लिए 697 पदों पर और महिला आवेदकों के लिए 122 पदों पर भर्ती निकली है। केटेगरी अनुसार किचन सर्विस कांस्टेबल के पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।

पद का नामUROBCEWSSCSTTotal
कांस्टेबल (किचन सर्विस) पुरुष389138694160697
कांस्टेबल (किचन सर्विस) महिला6924120710122
कुल पद458162814870819

Salary (सैलरी)

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 21700 से 69100 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से फूड प्रोडक्शन या किचन में NSQF स्तर I का कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Latest Post
MP Krishi Board Vacancy 2024
Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2024
Nagar Palika Vidisha Recruitment 2024

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST केटेगरी के आवेदकों को और महिला आवेदकों के लिए निशुल्क है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

ITBP Kichan Service Constable Bharti में आवेदकों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02 सितम्बर 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2024 है।

ITBP Constable Vacancy 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप ITBP Constable Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment