MP Girls PG College Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कन्या पीजी कॉलेज में विभिन्न पदों पर भर्ती

MP Girls PG College Recruitment 2024 के तहत चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश शासकीय माता जीजाबाई कन्या पीजी स्वशासी महाविद्यालय इंदौर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है। योग्य आवेदक 05 सितम्बर तक अपने आवेदन फॉर्म विभाग में जमा कर सकते है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Girls PG College Recruitment 2024

शासकीय माता जीजाबाई कन्या पीजी स्वशासी महाविद्यालय इंदौर में दिव्यांगजन आवेदकों के लिए प्रयोगशाला परिचायक, स्वीपर और अन्य चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकली है। आठवीं और दसवीं कक्षा उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा 07 सितम्बर 2024 को इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा।

  • प्रयोगशाला परिचायक: 01 पद
  • स्वीपर: 01 पद
  • अन्य चतुर्थश्रेणी पद: 03 पद

योग्यता

इस भर्ती में प्रयोगशाला परिचायक के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा स्वीपर और अन्य चतुर्थश्रेणी पद के लिए आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। MP Girls PG College Recruitment 2024 के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण तिथि

योग्य आवेदक विभाग में अपने आवेदन फॉर्म 05 सितम्बर 2024 तक जमा कर सकते है। विभाग द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 07 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे से किया जायेगा। आवेदकों को इंटरव्यू समय से 1 घंटा पूर्व अपने दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। आवेदकों को अपने दस्तावेज शासकीय माता जीजाबाई कन्या पीजी स्वशासी महाविद्यालय इंदौर, मोती तबेला, इंदौर, एमपी, 452007 के पते पर भेजना है, इसी स्थान पर इंटरव्यू का आयोजन भी किया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

Download Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment