ISRO VSSC Recruitment 2025: इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (ISRO VSSC) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) यानी इसरो में आवेदक का चयन असिस्टेंट, लाइट व्हीकल ड्राइवर, हेवी व्हीकल ड्राइवर, फायरमैन, और कुक के पदों पर किया जायेगा। ISRO VSSC Recruitment 2025 के अंतर्गत 16 पदों पर भर्ती निकली है।
ISRO में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक भरे जायेंगे। इस भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में दी गई है।
ISRO VSSC Recruitment 2025 Details
| पद का नाम | पोस्ट कोड | कुल पद |
|---|---|---|
| असिस्टेंट (राजभाषा) | 1526 | 02 |
| लाइट व्हीकल ड्राइवर-A | 1527 | 05 |
| हेवी व्हीकल ड्राइवर-A | 1528 | 05 |
| फायरमैन-A | 1529 | 03 |
| रसोइया (कुक) | 1530 | 01 |
| Total | 16 |
ISRO VSSC Recruitment Salary
| पद का नाम | वेतन (Pay Level) |
|---|---|
| असिस्टेंट (राजभाषा) | स्तर 04 (₹25,500-81,100) |
| लाइट व्हीकल ड्राइवर-A | स्तर 02 (₹19,900-63,200) |
| हेवी व्हीकल ड्राइवर-A | स्तर 02 (₹19,900-63,200) |
| फायरमैन-A | स्तर 02 (₹19,900-63,200) |
| रसोइया (कुक) | स्तर 02 (₹19,900-63,200) |
ISRO VSSC Bharti Educational Qualification
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| असिस्टेंट (राजभाषा) | स्नातक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ हिंदी टाइपिंग स्पीड: 25 WPM और कंप्यूटर उपयोग में दक्षता |
| लाइट व्हीकल ड्राइवर-A | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्य LVD ड्राइविंग लाइसेंस तथा 3 वर्ष का अनुभव |
| हेवी व्हीकल ड्राइवर-A | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्य HVD ड्राइविंग लाइसेंस तथा 5 वर्ष का अनुभव |
| फायरमैन-A | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) विवरण हेतु अधिसूचना पढ़ें |
| रसोइया (कुक) | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 5 वर्ष का खाना बनाने का अनुभव |
Age Limit
| पद का नाम | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| असिस्टेंट (राजभाषा) | 28 वर्ष |
| लाइट व्हीकल ड्राइवर-A | 35 वर्ष |
| हेवी व्हीकल ड्राइवर-A | 35 वर्ष |
| फायरमैन-A | 25 वर्ष |
| रसोइया (कुक) | 35 वर्ष |
Important Dates
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 01 अप्रैल 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
Application Fees
इस भर्ती के लिए प्रारम्भ में आवेदकों को 500/- रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। लिखित परीक्षा के बाद SC/ ST/ PwBD केटेगरी के आवेदकों के लिए और सभी वर्ग की महिला आवेदकों को पूरी फीस वापिस कर दी जाएगी और अन्य केटेगरी को 400 रूपये फीस रिफंड कर दी जाएगी।
Selection Process
ISRO VSSC Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के माध्यम से किया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट केवल फायरमैन-A पद के लिए आयोजित किया जाएगा। अन्य पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ISRO VSSC Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?
- सबसे पहले आपको विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.vssc.gov.in/index.html पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर Careers का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब जो पेज ओपन होगा यहाँ आपके सामने दिए गए APPLY ONLINE पर क्लिक करना है।
- अब दिखाई दे रहे आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरे।
- अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करे।
