MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 2nd Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 04 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।
MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 2nd Shift
प्रश्न 1: महामृत्युंजय मेला कब आयोजित किया जाता है?
उत्तर: महामृत्युंजय मेला वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 2: महामृत्युंजय मेला कहां लगता है?
उत्तर: यह मेला मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महामृत्युंजय मंदिर में लगता है।
प्रश्न 3: उज्जैन में कुंभ मेला कितने वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है?
उत्तर: कुंभ मेला 12 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 4: उज्जैन में आखिरी बार कुंभ मेला कब लगा था?
उत्तर: उज्जैन में 2016 में कुंभ मेला आयोजित हुआ था।
प्रश्न 5: लोक रंग महोत्सव कहां मनाया जाता है और इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर: लोक रंग महोत्सव भोपाल में जनवरी माह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोक नृत्य, संगीत और जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 6: खजुराहो नृत्य महोत्सव कहां आयोजित होता है?
उत्तर: खजुराहो नृत्य महोत्सव मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित होता है।
प्रश्न 7: पीर बुदान का मेला किससे संबंधित है और कहां लगता है?
उत्तर: यह मेला मुस्लिम संत पीर बुदान से संबंधित है और मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सांवरा क्षेत्र में लगता है।
प्रश्न 8: पीर बुदान का मेला कितने वर्ष पुराना है?
उत्तर: यह मेला लगभग 250 वर्ष पुराना है।
प्रश्न 9: सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर है?
उत्तर: सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी पर है।
प्रश्न 10: सरदार सरोवर बांध किन राज्यों से संबंधित है?
उत्तर: यह परियोजना मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों से संबंधित है।
MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 2nd Shift
प्रश्न 11: मंसूर अली परियोजना किस नदी पर है और कहां स्थित है?
उत्तर: मंसूर अली परियोजना मयूराक्षी नदी पर है और झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के बीच स्थित है।
प्रश्न 12: राज्य लोक सेवा आयोग किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर: राज्य लोक सेवा आयोग अनुच्छेद 315 में वर्णित है।
प्रश्न 13: कथक नृत्य पर किसका प्रभाव है?
उत्तर: कथक नृत्य पर हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों दोनों का प्रभाव है।
प्रश्न 14: कथक नृत्य की उत्पत्ति कहां हुई थी?
उत्तर: कथक नृत्य की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश में हुई थी।
प्रश्न 15: खो-खो खेल की उत्पत्ति कहां हुई?
उत्तर: खो-खो की उत्पत्ति महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी।
प्रश्न 16: खो-खो खेल को प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: प्राचीन काल में खो-खो को “रथेरा” कहा जाता था।
प्रश्न 17: उत्तर भारत का वह नृत्य कौन सा है जो भगवान कृष्ण से संबंधित है?
उत्तर: रासलीला, जो ब्रज क्षेत्र में की जाती है।
प्रश्न 18: नर्मदा और गंगा नदी घाटियों को कौन सा पठार विभाजित करता है?
उत्तर: मालवा पठार नर्मदा और गंगा नदी घाटियों को विभाजित करता है।
प्रश्न 19: करेवा शब्द किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर: करेवा शब्द जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से संबंधित है।
प्रश्न 20: करेवा का अर्थ क्या है?
उत्तर: करेवा का अर्थ है कश्मीर घाटी में पाए जाने वाले ऊँचे पठारी क्षेत्र, जो केसर और बादाम की खेती के लिए उपयुक्त हैं।
प्रश्न 21: प्लाज्मोडियम में कौन सा खंडन होता है?
उत्तर: प्लाज्मोडियम में बहु-विखंडन (Multiple Fission) होता है।
प्रश्न 22: ओवुलेशन (अंडोत्सर्जन) की अवधि कितनी होती है?
उत्तर: ओवुलेशन की अवधि लगभग 24 घंटे होती है।
प्रश्न 23: भ्रूण को भोजन किसके माध्यम से प्राप्त होता है?
उत्तर: भ्रूण को भोजन प्लेसेंटा (नाल) के माध्यम से प्राप्त होता है।
प्रश्न 24: कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कैल्शियम ऑक्साइड (CaO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) प्राप्त होती है।
प्रश्न 25: बर्तन धोते समय तेल किसके कारण निकल जाता है?
उत्तर: डिटर्जेंट के क्षारीय (Alkaline) होने और उच्च pH मान के कारण तेल के अणु टूट जाते हैं।
प्रश्न 26: यदि उंगलियां पूर्व दिशा की ओर और अंगूठा ऊपर की ओर हो तो धारा किस दिशा में प्रवाहित होगी?
उत्तर: धारा दक्षिण दिशा में प्रवाहित होगी।
प्रश्न 27: मलेरिया रोग किसके कारण होता है?
उत्तर: मलेरिया रोग प्रोटोजोआ परजीवी प्लाज्मोडियम के कारण होता है।
प्रश्न 28: एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी?
उत्तर: एडवर्ड जेनर ने चेचक (Smallpox) का टीका खोजा था।
प्रश्न 29: मां और भ्रूण का खून आपस में क्यों नहीं मिलता है?
उत्तर: मां और भ्रूण का रक्त प्लेसेंटा (अपरा) के कारण अलग-अलग परिसंचरण तंत्र में रहता है।
प्रश्न 30: मछलियों के समूह को क्या कहा जाता है?
उत्तर: मछलियों के समूह को “स्कूल” कहा जाता है।
MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर
