MP Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने 11 नवंबर 2025 को राजपत्र जारी किया है, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर जिलेवार कुल 23011 पदों की जानकारी दी गई है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन MPESB के माध्यम से किया जायेगा। मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
MP Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Details
इस भर्ती में आवेदकों का चयन 23011 पदों पर किया जायेगा। निचे टेबल में सभी जिलों के पदों की संख्या दी गई है।
| क्रमांक | जिले का नाम | पदों की संख्या | क्रमांक | जिले का नाम | पदों की संख्या | क्रमांक | जिले का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आगर मालवा | 236 | 18 | गुना | 419 | 35 | रायसेन | 521 |
| 2 | अलीराजपुर | 288 | 19 | ग्वालियर | 421 | 36 | राजगढ़ | 622 |
| 3 | अनूपपुर | 277 | 20 | हरदा | 263 | 37 | रतलाम | 419 |
| 4 | अशोकनगर | 328 | 21 | इंदौर | 220 | 38 | रीवा | 820 |
| 5 | बालाघाट | 690 | 22 | जबलपुर | 334 | 39 | सागर | 765 |
| 6 | बड़वानी | 409 | 23 | झाबुआ | 527 | 40 | सतना | 695 |
| 7 | बैतूल | 534 | 24 | कटनी | 375 | 41 | सीहोर | 542 |
| 8 | भिंड | 439 | 25 | खंडवा | 407 | 42 | सिवनी | 635 |
| 9 | भोपाल | 222 | 26 | खरगोन | 589 | 43 | शहडोल | 390 |
| 10 | बुरहानपुर | 167 | 27 | मंडला | 490 | 44 | शाजापुर | 352 |
| 11 | छतरपुर | 559 | 28 | मंदसौर | 468 | 45 | श्योपुर | 236 |
| 12 | छिंदवाड़ा | 790 | 29 | मुरैना | 476 | 46 | शिवपुरी | 587 |
| 13 | दमोह | 460 | 30 | नर्मदापुरम | 427 | 47 | सीधी | 400 |
| 14 | दतिया | 290 | 31 | नरसिंहपुर | 450 | 48 | सिंगरौली | 316 |
| 15 | देवास | 496 | 32 | नीमच | 243 | 49 | टीकमगढ़ | 324 |
| 16 | धार | 763 | 33 | निवाड़ी | 136 | 50 | उज्जैन | 609 |
| 17 | डिंडोरी | 364 | 34 | पन्ना | 386 | 51 | उमरिया | 236 |
| 52 | विदिशा | 577 | – | – | – | कुल पद | – | 23011 |
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025 Educational Qualification
- सामान्य उम्मीदवार: आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (CPCT) में अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है।
- ग्राम रोजगार सहायक (नियमों से पूर्व नियुक्त): वे ग्राम रोजगार सहायक (GRS) जो इन भर्ती नियमों के लागू होने से पहले नियुक्त हुए थे, उनके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और CPCT में अर्हता है।
- ग्राम रोजगार सहायक (नियमों के पश्चात नियुक्त): जो ग्राम रोजगार सहायक इन नियमों के लागू होने के बाद नियुक्त हुए हैं, उनके लिए स्नातक (ग्रेजुएशन) और CPCT में अर्हता अनिवार्य होगी।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Salary
- परिवीक्षा अवधि (प्रथम दो वर्ष): कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि के दौरान ₹10,000 प्रति माह का निश्चित वेतन देय होगा।
- नियमितीकरण (दो वर्ष की सेवा के बाद): दो वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने के पश्चात, सचिव को सातवें वेतनमान के अनुसार ₹19,500 – ₹62,000 के वेतनमान में नियमित किया जाएगा।
- पदोन्नति (दस वर्ष की सेवा के बाद): दस वर्ष की सफल सेवा पूरी करने के बाद, सचिव को पदोन्नति का लाभ मिलेगा और उन्हें ₹23,500 – ₹80,500 के उच्चतर वेतनमान में रखा जाएगा।
MP Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Application Fees
आवेदन फीस की जानकारी राजपत्र में नहीं दी गई है।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025 Selection Process
ग्राम पंचायत सचिवों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता-आधारित और पारदर्शी होगी ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित होगी, जो सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान अवसर प्रदान करती है।
MP Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Important Links
| Download Notification | Click Here |
लेटेस्ट पोस्ट: MP Bank Note Press Recruitment 2025
