BHEL Recruitment 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा BHEL Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर किया जायेगा। डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। BHEL Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 400 पदों पर भर्ती निकली है।

BHEL Recruitment 2025 Details in Hindi

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में 150 इंजीनियर ट्रेनी और 250 सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य आवेदक भेल की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुके है।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में इंजीनियरिंग ट्रेनी के लिए आवेदक इंजीनियरिंग डिग्री तथा सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।

सैलरी (Salary)

इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर चयनित आवेदकों को 50000 से 180000 रूपये तथा सुपरवाइजर ट्रेनी के पद पर चयनित आवेदकों को 32000 से 120000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

BHEL Recruitment 2025 के लिए आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
लेटेस्ट पोस्ट
MP Bijli Vibhag Recruitment 2025
मध्य प्रदेश आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती
NIREH Bhopal Recruitment 2025

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 01 फरवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025

आवेदन फीस (Application Fees)

इस भर्ती के लिए जनरल/ EWS/ ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 1072 रूपये तथा SC/ST/PWD/Ex Servicemen आवेदकों को 472 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती के लिए आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन भी किया जायेगा।

BHEL Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले आवेदकों को BHEL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  3. योग्य आवेदक 01 फरवरी से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  4. आवेदन फॉर्म भरने के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करे।
  5. भर्ती से संबंधित दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ आदि स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी कॉलम को ध्यान से जांच लें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अगर आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया गया, तो फॉर्म सबमिट नहीं माना जाएगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment