CG SI Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर के 341 पदों पर भर्ती, ये रही आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कुल 341 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक सीजीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 23 अक्टूबर 2024 से स्वीकार किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

CG SI Recruitment 2024 Details

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा 341 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 नवंबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। निचे टेबल में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई है।

पोस्ट नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
सूबेदार19किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री
सब इंस्पेक्टर SI278किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री
सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा)11किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री
प्लाटून कमांडर14किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री
सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह)4किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री (B.Sc)
सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज़)1किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री (B.Sc)
सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर)5किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर (BCA / B.Sc कंप्यूटर) में स्नातक डिग्री
सब इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम)9किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर (BCA / B.Sc कंप्यूटर) में स्नातक डिग्री

Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 28 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

लेटेस्ट भर्ती
IOCL Vacancy 2024
IISER Bhopal Recruitment 2024
Railway RRC Group D Vacancy

Important Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 23 अक्टूबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि होने पर आवेदक 22 से 24 नवंबर 2024 तक फॉर्म में सुधार कर सकते है।

Application Fees

इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी निशुल्क आवेदन कर सकते है। अन्य राज्य के आवेदकों को 400 रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 500 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

Selection Process

इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

CG SI Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर की ऑफिसियल वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करके अच्छे से जानकारी चेक करे।
  • नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन फॉर्म भरने की लिंक दी गई है, सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करे इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में केटेगरी अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करे।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment