CIL MT Recruitment 2024: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली 640 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करे

CIL MT Recruitment 2024: कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कुल 640 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक Coal India Limited (CIL) की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 अक्टूबर 2024 से स्वीकार किये जायेंगे। CIL MT Vacancy 2024 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

CIL MT Recruitment 2024 Details

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में मैनेजमेंट ट्रेनी के 640 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें आवेदकों का चयन माइनिंग इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिस्टम और E&T ट्रेड के लिए किया जायेगा।

ट्रेड का नामपद संख्या
माइनिंग इंजीनियरिंग263
सिविल इंजीनियरिंग91
इलेक्ट्रिकल102
मैकेनिकल104
सिस्टम41
E&T39
कुल पद640

Educational Qualification

आवेदक सम्बंधित ट्रेड से 60% अंको के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। SC/ST केटेगरी के आवेदकों के लिए 55% अंक न्यूनतम होना चाहिए। आवेदक के पास GATE 2024 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।

Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 30 सितम्बर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Application Fees

CIL MT Recruitment 2024 के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 1180 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। SC/ ST और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Important Dates

कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।

Selection Process

इस भर्ती में आवेदक का चयन GATE 2024 में प्राप्त अंको की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

CIL MT Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.coalindia.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है।
  • नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन करके 29 अक्टूबर से अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर सबमिट करे।

Important Links

Apply Online
Official Notification
Official Website
MP Ordnance Factory Recruitment 2024

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment