Collector Office Sehore Vacancy 2024: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय सीहोर भर्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर होगा चयन

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय सीहोर द्वारा Collector Office Sehore Vacancy 2024 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सीहोर कलेक्टर कार्यालय भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 सितम्बर 2024 से स्वीकार किये जा रहे हैं। Collector Office Sehore Recruitment 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी इसी पोस्ट में आगे दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Collector Office Sehore Vacancy 2024 Details in Hindi

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय सीहोर में योग्य आवेदकों के लिए 02 पदों पर कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर की संविदा आधार पर भर्ती निकली है। Collector Office Sehore Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 09 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।

  • पद का नाम: कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • कुल पद: 02 पद

सैलरी

सीहोर कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में चयनित आवेदक को 19500 रुपये सैलरी प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक CPCT के दोनों सेक्शन में क्वालिफाइड होना चाहिए।
  • आवेदक को एमएस ऑफिस तथा डाटाबेस सॉफ्टवेयर में कार्य करने का 03 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

आयु सीमा

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय सीहोर भर्ती के तहत कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि

Collector Office Sehore Vacancy 2024 के अंतर्गत कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 10 सितम्बर 2024 है एवं अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2024 है।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये एवं GST अतिरिक्त निर्धारित भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदक का चयन मेरिट और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर होगा।

Collector Office Sehore Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट MP Online पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Collector Recruitment” के सामने दिखाई दे रहे “Apply” बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको “Not Registered? Create account” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है। यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।
  • स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करेंगे, आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा। यहाँ आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको “Current Recruitment” पर क्लिक करके “Collector Recruitment” के सामने दिए गए “Apply” बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Apply Online
Official Notification
Official Website

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment