IPPB Executive Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) द्वारा IPPB Executive Recruitment 2025 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक सरकारी संस्था है, जो सम्पूर्ण भारत में बैंक सेवा प्रदान करती है। IPPB में Executive के 51 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 मार्च 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक IPPB की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

IPPB Executive Recruitment 2025 Details

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में ग्रामीण डाक सेवको का चयन एग्जीक्यूटिव के पदों पर किया जायेगा। IPPB Executive Recruitment 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे दी गई है।

पद का नामपदों की संख्या
एग्जीक्यूटिव51

IPPB Executive Recruitment 2025: राज्य अनुसार पदों की संख्या

राज्य का नामकुल पदराज्य का नामकुल पद
छत्तीसगढ़03असम03
बिहार03गुजरात06
हरियाणा01जम्मू और कश्मीर02
लक्षद्वीप01महाराष्ट्र03
गोवा01अरुणाचल प्रदेश03
मणिपुर02मेघालय04
मिज़ोरम03नागालैंड05
त्रिपुरा03पंजाब01
राजस्थान01तमिलनाडु02
पुदुचेरी01उत्तर प्रदेश01
उत्तराखंड02कुल पद51

Salary (सैलरी)

पद का नामसैलरी
एग्जीक्यूटिव₹ 30000/-

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

IPPB Executive Recruitment 2025 के लिए आवेदक किसी भी विषय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यकारी भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 750 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PWD केटेगरी के आवेदकों को भी 150 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती में आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंको के आधार पर बनाई जाएगी।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 मार्च 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है।

IPPB Executive Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको IPPB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप IPPB Executive Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

IPPB Executive Recruitment 2025 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment