KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए इस तिथि से भरे जायेंगे आवेदन फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 1 और बाल वाटिका 1, 2, 3 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका पूरा शेड्यूल केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी हो गया है। यह प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं, तो उम्र और जरूरी योग्यता के हिसाब से फॉर्म भर सकते हैं। आगे इस आर्टिकल में एडमिशन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की उम्र सीमा क्या है?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक इस तरह होनी चाहिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • कक्षा 1: कम से कम 6 साल
  • बाल वाटिका 1: 3 से 4 साल
  • बाल वाटिका 2: 4 से 5 साल
  • बाल वाटिका 3: 5 से 6 साल

कक्षा 2 और उससे ऊपर का एडमिशन कब और कैसे होगा?

बाल वाटिका 2 और 3 (जहाँ ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है) और कक्षा 2 से लेकर कक्षा 10 तक (कक्षा 11 को छोड़कर) में एडमिशन तभी होगा, जब सीटें खाली होंगी। इसके लिए फॉर्म 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन भरे जाएंगे। आपको यह फॉर्म अपने नजदीकी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करना होगा।

एडमिशन का शेड्यूल 2025

  • एडमिशन का विज्ञापन: 6 मार्च 2025
  • फॉर्म भरने की शुरुआत: 7 मार्च 2025, सुबह 10 बजे से
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 21 मार्च 2025, रात 10 बजे तक
  • पहली लिस्ट: 25 मार्च (कक्षा 1), 26 मार्च (बाल वाटिका)
  • दूसरी लिस्ट: 2 अप्रैल 2025 (अगर सीटें खाली रहीं)
  • तीसरी लिस्ट: 7 अप्रैल 2025 (अगर सीटें बचीं)
  • बाकी कक्षाओं की आखिरी तारीख: 30 जून 2025 (कक्षा 11 को छोड़कर)

KVS Admission 2025 Form कैसे भरें?

कक्षा 1 और बाल वाटिका के लिए फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए:

  1. वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission/ पर जाएँ।
  2. 7 मार्च 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
  3. आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 है।
  4. सारे डॉक्यूमेंट्स ठीक से अपलोड करें और हर जानकारी दोबारा चेक करें।

महत्वपूर्ण लिंक

ललिता राजपूत अनुभवी कंटेंट राइटर है। इन्हे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और सरकारी योजनाओ के बारे में लिखने का 5 वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा इन्हे करंट अफेयर्स पढ़ने में रूचि है। ये अपने अनुभव के आधार पर साथ ही रिसर्च करके बेहतर आर्टिकल लिखती है।

Leave a Comment