MANIT BHOPAL Vacancy 2024:मध्य प्रदेश मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल में नॉन-टीचिंग के 09 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन लाइब्रेरियन, इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर और अन्य कई पदों पर किया जायेगा। MANIT BHOPAL Vacancy 2024 के लिए योग्य आवेदक मेनिट की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.manit.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज मैनिट में भेजने होंगे, जिसके बारे में आगे विस्तार से बताया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 फरवरी 2024 से 19 मार्च 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। मैनिट भोपाल रिक्रूटमेंट 2024 के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
वेबसाइट के होमपेज पर Latest News सेक्शन में दिए गए विकल्प Advertisement For Various Non-Teaching Positions 2024 पर क्लिक करे।
अब आपके सामने भर्ती का पेज ओपन हो जायेगा, जिसमे आवेदन करने की लिंक और नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है।
नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी योग्यता अनुसार Online Link पर क्लिक करे।
सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज निचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता: The Recruitment Cell (Non-Teaching), Maulana Azad National Institute of Technology Bhopal, Link Road No.-3, Near Kali Mata Mandir, Bhopal – 462003 (M.P.)
My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.