MP Board 10th 12th Retotaling 2026: एमपी बोर्ड रिटोटलिंग एवं उत्तर पुस्तिका चेक करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन

MP Board 10th 12th Retotaling 2026: अभी हाल ही में मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया गया है। इस बार के रिजल्ट में कई छात्रों को ऐसा लग रहा है कि उनका पेपर सही गया है लेकिन उन्हें नंबर उतने नहीं मिले जितने मिलने चाहिए थे, ऐसे विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रिटोटलिंग के लिए या उत्तर पुस्तिका चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Board Retotaling & AnswerBook Request Application के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किये जायेंगे। इस पोस्ट में हम रिटोटलिंग एवं उत्तर पुस्तिका चेक करवाने के नियमो और इससे सम्बंधित अन्य प्रश्नो के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

MP Board 10th 12th Retotaling & AnswerBook Request Application 2026

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रिटोटलिंग एवं उत्तर पुस्तिका रिक्वेस्ट के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि परीक्षा परिणाम के घोषित होने के उपरांत आवेदकों को 10 दिन के भीतर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से Retotaling & AnswerBook Request के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छात्रों को आवेदन फॉर्म में अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। यदि आवेदकों को उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन करना है तो Retotaling के लिए भी आवेदन करना होगा ताकि उत्तर पुस्तिका में त्रुटि सुधार करके छात्र या छात्रा को कॉपी भेजी जा सके।

MP Board 10th 12th Retotaling & AnswerBook Request Application Fees 2026

विद्यार्थियों को Retotaling के लिए 200 रूपये प्रति विषय आवेदन फीस का भुगतान करना होगा और AnswerBook Request के लिए 250 रूपये प्रति विषय आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 15 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2026
  • चेंज/ नो चेंज की स्थिति दर्शाने की तिथि: 06 मई 2026
  • उत्तर पुस्तिका भेजने की तिथि: 06 मई 2026

How to apply for MP Board 10th 12th Retotaling & AnswerBook Request 2026?

  • सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट पर MPESB के पेज https://mpbse.mponline.gov.in/?tab=2 पर जाना होगा।
  • इस पेज पर आपको Retotaling/ AnswerBook Request Application का सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस सेक्शन में Retotaling / Answerbook Application Form की लिंक दी गई है, इस पर क्लिक करे।
  • अब आपको एप्लीकेशन स्टेटस, क्लास, एग्जाम टाइप, और पासिंग ईयर का चयन करके रोल नंबर एंटर करना है।
  • अब कैप्चा कोड एंटर करके SEARCH बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने आपको सम्पूर्ण जानकारी आ जाएगी।
  • इसके पश्चात एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे।
  • इस तरह आप आसानी से Retotaling & AnswerBook Request के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Check StatusClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment