MP Govt College Vacancy 2024: मध्य प्रदेश शासकीय कॉलेज में निकली विजिटिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश शासकीय कॉलेज में विजिटिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। MP Govt College Vacancy 2024 के तहत सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल में विजिटिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। MP Govt College Vacancy 2024 की अधिक जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Govt College Vacancy 2024 Details in Hindi

सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल में गणित, चिकित्सा, इतिहास, लोक प्रशासन, परामर्शदाता (महिला) और समाजशास्त्र विषय के लिए विजिटिंग फैकल्टी की भर्ती की जा रही है। सभी विषय के लिए एक-एक पद पर भर्ती होगी, इस तरह कुल 6 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। निचे टेबल में विषयवार विजिटिंग फैकल्टी के पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई है। आवेदक के पास कम से कम 55% अंको के साथ संबधित विषय में शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

विषय का नामपद संख्याशैक्षणिक योग्यता
गणित01एमएससी गणित
चित्रकला01एमए चित्रकला
इतिहास01एमए इतिहास
लोक प्रशासन0एमए लोकप्रशासन
परामर्शदाता (महिला)एमए मनोविज्ञान (निर्देशन एवं परामर्श में पीजी डिप्लोमा)
समाजशास्त्रएमए समाजशास्त्र

Salary

चयनित आवेदकों को जनभागीदारी समिति के नियमानुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए।

Important Dates

MP Govt College Vacancy 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 15 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।

Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process

आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट का निर्धारण पोस्ट ग्रेजुएशन/ पीएचडी/ नेट/सेट एवं सम्बंधित विषय के अंको के आधार पर किया जायेगा।

How to apply for MP Govt College Vacancy 2024?

  • इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक अपने सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ अपने आवेदन फॉर्म विभाग को विज्ञापन जारी होने की तिथि के 7 दिवस के अंदर भेज सकते है। विभाग द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया है।
  • आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म कार्यालय सचिव, जनभागीदारी समिति, सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल, शिवाजी नगर भोपाल के पते पर भेजना होगा।
  • यदि आवेदक दो पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहते है तो अलग – अलग आवेदन देना होगा।
  • आरक्षित वर्ग ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को आय प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • चयनित आवेदक प्रतिदिन अधिकतम 3 व्याख्यान ले सकेंगे।

Important Links

Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment